मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चक्र शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

11 प्रखंडों के 22 गांवों में चलेगी गतिविधि डीएम ने दिया निर्देश, 25 मई तक चलेगा अभियान सासाराम सदर : विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का दूसरा चक्र मंगलवार को शुरू हुआ. जो 25 मई तक चलेगा. अभियान में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए संचार गतिविधियों को सभी 11 प्रखंड के 22 गांव […]
विज्ञापन
11 प्रखंडों के 22 गांवों में चलेगी गतिविधि
डीएम ने दिया निर्देश, 25 मई तक चलेगा अभियान
सासाराम सदर : विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का दूसरा चक्र मंगलवार को शुरू हुआ. जो 25 मई तक चलेगा. अभियान में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने के लिए संचार गतिविधियों को सभी 11 प्रखंड के 22 गांव में करने के लिए डीएम पंकज दीक्षित ने निर्देश दिया है.
उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए यूनिसेफ के एसएमसी ने अपने प्रखंड स्तरीय समन्वयकों को शिवसागर व तिलौथू में अस्थायी प्रतिनियुक्त करते हुए सभी गतिविधियों को क्रियान्वयन करने को निर्देशित किया गया हैं. विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत चयनित गांव में जन जागरूकता के लिए संचार गतिविधि शुरू हो चुकी है. जिसके अंतर्गत गांव में लक्षित माताओं को माता बैठक तथा पूरे समुदाय को जागरूक करने के लिए बैठकें आयोजित की जा रही है और रैली भी निकली जा रही है.
लक्षित बच्चें व गर्भवती माताओं का सर्वे घर-घर जाकर आशा, सेविका, एएनएम द्वारा पुनः सर्वे किया जा रहा है तथा इस कार्य को सत्यापित प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक, महिला पर्यवेक्षिका, सीडीपीओ और सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों के द्वारा किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










