जीटी रोड पर टॉल प्लाजा बना जाम का अड्डा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2018 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

टॉल के दोनों ओर लगता है पांच किमी लंबा जाम जाम में घंटों फंसी रहती हैं स्कूली व पर्यटक बसें एंबुलेंस निकालने के लिए भी टॉल प्लाजा पर अलग लेन नहीं सासाराम शहर : शहर से पांच किलोमीटर दूर फोरलेन स्थित टॉल प्लाजा के पास जाम लगने से जीटी रोड पर चलनेवाले लोग कराह रहे […]
विज्ञापन
टॉल के दोनों ओर लगता है पांच किमी लंबा जाम
जाम में घंटों फंसी रहती हैं स्कूली व पर्यटक बसें
एंबुलेंस निकालने के लिए भी टॉल प्लाजा पर अलग लेन नहीं
सासाराम शहर : शहर से पांच किलोमीटर दूर फोरलेन स्थित टॉल प्लाजा के पास जाम लगने से जीटी रोड पर चलनेवाले लोग कराह रहे हैं. आस-पास के लोग तो टॉल प्लाजा के रास्ते आना-जाना ही छोड़ दिये हैं. अपने वाहन से कोनार या रायपुरचोर के रास्ते से ही शहर में पहुंचते हैं. टॉल प्लाजा के पास स्कूली बसें, पर्यटक बसें व एंबुलेंस भी घंटों फंसे रहते है. एक लेन के जाम होने पर ट्रक चालक दूसरे लेन से टॉल प्लाजा तक पहुंचने का प्रयास करते रहते हैं जिससे परेशानी अधिक बढ़ जाती है. गलत साइड में घुसने से दूसरा लेन भी पूरी तरह से बंद हो जाता है.
टॉलकर्मियों की नहीं सुनते ट्रक चालक
जाम के दौरान दूसरे लेन में घुसने से रोकने के लिए डायवर्सन पर टॉल कर्मियों को लगाया गया है. बाहर के ट्रक चालक तो अपने कतार में ही चलते है. लेकिन, बालू माफिया अपने ट्रक को जल्द घाट में पहुंचाने के लिए दूसरे लेन में जबरदस्ती घुसाते है. और मारपीट के डर से टॉल कर्मी भी चुपी साधे रहते है. थोड़ी से विरोध करने पर लोकल ट्रक चालक व बालू माफिया टॉल कर्मियों से लड़ने पर उतारू हो जाते हैं.
बाइक चालक होते हैं दुर्घटना के शिकार
टॉल प्लाजा पर हर दिन लग रहे जाम के कारण कारण शिवसागर की ओर से आने वाले बड़े व चारपहिया वाहन टॉल प्लाजा से पहले स्थित आउआ गेट के डायवर्सन से ही दूसरे लेन में प्रवेश कर जाते है. जबकि, डेहरी से आने वाले कुंभऊ मोड़ के पास दूसरे लेन में घुस जाते है. गलत लेन में घुसने के कारण उस लेने में बाइक से चल रहे लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते है. जाम के कारण गलत साइड चलने में कई बार बड़े वाहन बाइक में ठोकर मार देते हैं जिससे दर्जनों बाइक सवार जख्मी हुए हैं. जाम के कारण जल्दबाजी में टॉल पहुंचने के चक्कर में छोटे कार ट्रक के चपेट में आ जाते है. आये दिन अक्सर ट्रक व कारवाले आपस में भिड़ते रहते है.
चालान की राशि कम होने से यूपी से आ रहीं अधिक गाड़ियां
रोहतास जिले में बालू के चालान की राशि कम होने से उत्तर प्रदेश की भी सभी गाड़ियां डेहरी बालू घाटों से ही बालू लेने पहुंच रही है. जिससे सड़कों पर गाड़ियों की संख्या बढ़ गयी हैं. दूसरी वजह यह भी है कि जब से टॉल प्लाजा बना है वाहनों की संख्या बढ़ी है लेकिन लेन उतना ही है. प्लाजा पर लेन बढ़ाने के बाद ही जाम की समस्या से निजात मिल सकता है.
कुमार विवेक विमल, प्रबंधक, टॉल प्लाजा, सासाराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




