लगातार दो दिनों तक जिले की 58 जगहों पर पुिलस ने की छापेमारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

66 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल डेहरी : रोहतास पुलिस द्वारा शुक्रवार व शनिवार को जिले के कुल 33 स्थानों पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान शराब पीने के आरोप में 35 व अन्य मामलों में 31 कुल 66 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.इस आशय की जानकारी देते हुए […]
विज्ञापन
66 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
डेहरी : रोहतास पुलिस द्वारा शुक्रवार व शनिवार को जिले के कुल 33 स्थानों पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान शराब पीने के आरोप में 35 व अन्य मामलों में 31 कुल 66 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.इस आशय की जानकारी देते हुए रोहतास के पुलिस कप्तान सत्यवीर सिंह ने कहा कि जिले में अपराधियों की खैर नहीं है.उन्होंने कहा कि रोहतास की पुलिस आम जनता के साथ मधुर संबंध बनाते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए सतत प्रयत्नशील है. बताते हैं कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न हिस्सों से 36 लीटर देसी शराब, 128 लीटर महुआ शराब व विदेशी शराब के अलावा एक स्कार्पियो, दो कार व तीन बाइक भी जब्त की है. उधर शहर के न्यू एरिया में रिनॉल्ट डस्टर में शराब पीते विकास कुमार को गिरफ्तार किया है. नगर थाना पुलिस द्वारा शराब पीने के आरोप में 12 पत्थर मोहल्ला के अनिल चौधरी, इस्लामगंज मोहल्ला के गणेश चौहान व शिवगंज मोहल्ला के राजा प्रसाद को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










