मुफस्सिल थाने के बांसा गांव की मजदूर कॉलोनी की घटना

Published at :04 May 2018 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
मुफस्सिल थाने के बांसा गांव की मजदूर कॉलोनी की घटना

नाराज लोगों ने आरोपित को घर से ही पकड़ा, मारपीट कर किया पुलिस के हवाले सासाराम नगर : जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसा गांव की मजदूर कॉलोनी में मंगलवार की रात एक विधवा मजदूर के साथ शराब धंधेबाज ने जबरन दुष्कर्म किया. विधवा के शोर मचाने पर मजदूरों […]

विज्ञापन

नाराज लोगों ने आरोपित को घर से ही पकड़ा, मारपीट कर किया पुलिस के हवाले

सासाराम नगर : जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांसा गांव की मजदूर कॉलोनी में मंगलवार की रात एक विधवा मजदूर के साथ शराब धंधेबाज ने जबरन दुष्कर्म किया. विधवा के शोर मचाने पर मजदूरों ने आरोपित को उसके घर से ही पकड़ा. आक्रोशित मजदूरों ने आरोपित की जम कर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना मंगलवार की देर रात की है. पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात पहाड़ी के समीप मजदूरों की कॉलोनी के एक झोंपड़ी में सोयी विधवा के साथ गांव का ही शराब धंधेबाज पिंटू ठाकुर दुष्कर्म किया. पीड़िता ने बताया कि मैं अपने चार बच्चों के साथ झोंपड़ी में सोयी थी. तभी पिंटू ठाकुर अपने एक दोस्त के साथ मेरी झोंपड़ी में आया और मुझे पिस्तौल का भय दिखा जबरन उठा कर घर से दूर ले गया. मेरे साथ दुष्कर्म किया. उसका साथी वहां से दूर था. मौका मिलते ही मैं उस पर पत्थर से हमला कर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचायी. ग्रामीणों के अनुसार, पीड़िता के शोर मचाने पर खनन क्षेत्र में रात भर आरोपित की खोज की गयी. बुधवार की सुबह उसे घर में पकड़ा गया. सूत्रों के अनुसार, आक्रोशित साथी मजदूरों ने शराब माफिया की जम कर धुनाई की. इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह ने बताया कि पीड़िता के पति की करीब एक वर्ष पहले मौत हो गयी थी, जिसके बाद मजदूर के रूप में अपने बच्चों के साथ बांसा गांव के मजदूर कॉलोनी की एक झोंपड़ी में रहती है. आरोपित पिंटू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह शराब का धंधा करता है. पुलिस को इसकी पहले से ही तलाश थी. उन्होंने बताया कि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. आरोपित के साथ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन