एटीएम से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Apr 2018 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

थाली मोड़ से हुई आरोपित की गिरफ्तारी गोविंदपुर : गोविंदपुर थानाक्षेत्र के थाली मोड़ के पास से एक एटीएम लुटेरा गिरोह के एक सदस्य को मंगलवार को थाली मोड़ से गिरफ्तार किया गया. दो लुटेरा फरार हो गया. गिरफ्तार युवक धीरज कुमार पिता अरविंद सिंह ग्राम गोखुला थाना सिकंदरा के रहनेवाले बताये गये. बताया जाता […]
विज्ञापन
थाली मोड़ से हुई आरोपित की गिरफ्तारी
गोविंदपुर : गोविंदपुर थानाक्षेत्र के थाली मोड़ के पास से एक एटीएम लुटेरा गिरोह के एक सदस्य को मंगलवार को थाली मोड़ से गिरफ्तार किया गया. दो लुटेरा फरार हो गया. गिरफ्तार युवक धीरज कुमार पिता अरविंद सिंह ग्राम गोखुला थाना सिकंदरा के रहनेवाले बताये गये. बताया जाता है कि थाली मोड़ पर लगी एटीएम में छेड़छाड़ कर रहा था़ इसे देख स्थानीय लोगों ने थाना को सूचित किया. एसआई मुकेश कुमार ने तत्परता दिखाया और घटनास्थल पर तुरंत पहुंच कर एक लुटेरा को गिरफ्तार कर थाने लाया तथा दो भागने में सफल रहा.
थाना लाकर गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने पर उसने एटीएम से छेड़छाड़ करने की बात स्वीकारी़ उसके पास से दो एटीएम कार्ड व एक अाधार कार्ड तथा एक एटीएम स्कैन करनेवाली मशीन व एक मोबाइल बरामद की गयी. थानाध्यक्ष रवि पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रहा है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




