असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे ग्रामीण

Published at :25 Apr 2018 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे ग्रामीण

अकबरपुर : अकबरपुर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी शंभु शरण पांडेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में मौजूद लोगों ने पचरुखी में भगवान सूर्य की मूर्ति को क्षति पहुंचाने पर नाराजगी जाहिर की़ निर्णय लिया गया कि ग्रामीण व बुद्धिजीवी असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखेंगे़ कुछ चिन्हित लोगों पर […]

विज्ञापन

अकबरपुर : अकबरपुर थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी शंभु शरण पांडेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में मौजूद लोगों ने पचरुखी में भगवान सूर्य की मूर्ति को क्षति पहुंचाने पर नाराजगी जाहिर की़ निर्णय लिया गया कि ग्रामीण व बुद्धिजीवी असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखेंगे़ कुछ चिन्हित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी . अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र यादव ने बताया कि सभी ग्रामीण मिलजुल कर रहें तथा वैसे असामाजिक तत्वों पर नजर रखें अकबरपुर पचरुखी के तंग करनेवाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर थानाध्यक्ष संजीव मौआर, बीडीओ नौशाद आलम सिद्दीकी, पूर्व प्रमुख रंजीत पटेल, मो आलम, मो सोहेल अंसारी, रकीब अंसारी, दया साव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन