हादसे में युवक की मौत, एक घायल, जाम

Published at :20 Apr 2018 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, एक घायल, जाम

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक भी घायल युवक की मौत के बाद पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार आक्रोशित ग्रामीणों ने किया अकोढीगोला मुख्य पथ को जाम अकोढीगोला (रोहतास) : बुधवार की देर शाम अकोढी गांव से क्रिकेट खेलकर लौट रहे साइकिल सवार युवक बाइक के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. […]

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक चालक भी घायल

युवक की मौत के बाद पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया अकोढीगोला मुख्य पथ को जाम
अकोढीगोला (रोहतास) : बुधवार की देर शाम अकोढी गांव से क्रिकेट खेलकर लौट रहे साइकिल सवार युवक बाइक के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसकी बोस क्लिनिक में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गयी. पुलिस बाइक चालक को घायल अवस्था में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. घटना के आक्रोश में ग्रामीणों ने डेहरी राजपुर आयरकोठा मुख्य पथ पर टायर जलाकर जाम कर दिया. मृतक के परिजनों को बीडीओ सुशील कुमार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से बीस हजार रुपया का चेक प्रदान किया. उसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे. करीब चार घंटा बाद आवागमन शुरू हुआ.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक स्थानीय निवासी बिपिन कुमार सिंह का एकलौता बेटा विकास कुमार सिंह (14 वर्ष) बताया जाता है. मृतक देर शाम अकोढी गांव से तीन साथियों के साथ साइकिल पर सवार घर लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से एक बाइक ने टक्कर मार दी. साइकिल पर सवार दो युवकों को मामूली चोट लगी.
जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बाइक चालक भी गिर कर घायल हो गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक को जब्त कर चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकटपुर में भर्ती कराया. वहीं घटना की खबर सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे परिजन ने विकास को इलाज के लिए डेहरी स्थित बोस क्लिनिक में भर्ती कराया. चालक के परिजन उसका इलाज कराकर उसे घर ले गये. वहीं विकास का इलाज के दौरान देर रात क्लिनिक में मौत हो गयी. मौत की खबर पाकर थाना प्रभारी एसएन पाल ने क्लिनिक पहुंचकर परिजनों के रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित बाइक चालक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.
वहीं मृतक के परिजन शव को लेकर घर वापस लौट आये और घर के सामने मुख्य सड़क को जाम कर दिया. परिजनों का आरोप था कि युवक के मौत के बाद पुलिस निष्क्रिय हो गयी. सड़क जाम के खबर के बाद जाम स्थल पर सीओ विकास कुमार, दरिहट थानाध्यक्ष सियाराम सिंह व डालमियानगर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.
करीब चार घंटों के मशक्कत के बाद परिजनों ने शव को पुलिस के हवाले कर सड़क से जाम हटाया. थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर इलाज के लिए डेहरी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चालक को भी गंभीर चोट हैं. वह गम्हरिया गांव का सिद्धनाथ पासवान बताया जाता है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.
सड़क जाम से लोग रहे हलकान: युवक के मौत की घटना के बाद स्थानीय सभी सड़कें व चौक चौराहा पर आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर पूरी तरह से बंद कर दिया. चार घंटों तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा. बड़ी गाड़ियों के अलावा छोटी गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. दो पहिया वाहन भी जाम में फंसे रहे. कई स्कूलों की गाड़ियां जाम में फंस गयी. जिससे छोटे छोटे बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.
केकरा सहारे अब जीयब ए बाबू: अकोढ़ीगोला (रोहतास).
बीती रात सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान युवक मौत हो गयी. शव घर पहुंचते ही चीत्कार से गूंज उठा. शव से लिपटकर मृतक की मां सुनैना देवी रो रोकर बुरा हाल था.
बस एक ही रट लगा रही थी कि अब केकरा सहारे अब जीयब ए बाबू. हमार जिये के सहारा चल गइलन. एके लाठी रहन उहो टूट गइल. वह रोते रोते बेहोश हो रही थी. वही दोनों बहन नेहा कुमारी व स्नेहा की चीखने चिल्लाने से बुरा हाल था. गौरतलब हो कि मृतक विकास कुमार सिंह बिपिन कुमार सिंह का दो बेटियों के बीच का एकलौता बेटा था. युवक की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन