हरी खाद योजना के तहत 15730 हेक्टेयर में लगेगा मूंग

Published at :15 Apr 2018 4:07 AM (IST)
विज्ञापन
हरी खाद योजना के तहत 15730 हेक्टेयर में लगेगा मूंग

डुमरा : दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए हरी खाद योजना के तहत इस वर्ष कृषि विभाग ने जिले में 15,730 हेक्टेयर भूमि में मूंग बीज आच्छादन करने का लक्ष्य रखा है.इसके लिए किसानों को 80 फीसदी राशि बतौर अनुदान देय है. बताया गया है की किसानों को अधिकतम 2.5 एकड़ के लिए […]

विज्ञापन

डुमरा : दलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए हरी खाद योजना के तहत इस वर्ष कृषि विभाग ने जिले में 15,730 हेक्टेयर भूमि में मूंग बीज आच्छादन करने का लक्ष्य रखा है.इसके लिए किसानों को 80 फीसदी राशि बतौर अनुदान देय है. बताया गया है की किसानों को अधिकतम 2.5 एकड़ के लिए 20 किलोग्राम मूंग बीज दिया जायेगा. जिसमें 80 फीसदी अनुदान मिलेगी. कृषि विभाग के अनुसार एक किलो मूंग बीज का मूल्य 98.90 रुपया निर्धारित है, जिसमें किसानों को प्रति किलो 19.78 रुपया देना पड़ेगा.

इच्छुक व प्रगतिशील किसानों को प्राथमिकता : विभाग ने इच्छुक व प्रगतिशील किसानों को चयन में प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है. साथ ही उचित सिंचाई सुविधा, जैविक ग्राम में आनेवाले व आधुनिक कृषि यंत्र उपयोग करने वाले किसानों को चयन सूची में शामिल किया जायेगा. इसके लिए विभाग ने एक वेब पोर्टल बनाया है. जहां किसानों को पंजीकृत करने के बाद उन्हें अनुदानित दर पर हरी खाद योजना का उपादान उपलब्ध कराया जायेगा. सभी किसान सलाहकार को संबंधित पंचायत के एक गांव में हरी खाद का मॉडल कम से कम 50 एकड़ के क्लस्टर में विकसित करने का निर्देश दिया गया है.

प्रखंडवार विक्रेता नामित

कृषि विभाग ने किसानों को मूंग बीज की उपलब्धता के लिए प्रखंडवार विक्रेताओं की सूचि जारी कर दी है. बताया गया है कि सुरसंड के लिए जय हनुमान ट्रेडर्स तो परिहार के लिए किसान ट्रेडर्स सोनबरसा व कृष्णा ट्रेडर्स सिरसिया बाजार को नामित किया है. इसी तरह सोनबरसा के लिए मां दुर्गा ट्रेडर्स, बथनाहा के लिए महावीर हाइटेक प्लांटेशन, चोरौत के लिए ओम ट्रेडर्स बर्रीबेहटा, पुपरी के लिए चौधरी खाद बीज भंडार, बोखड़ा के लिए किसान सेवा केंद्र भाउडगढ़, नानपुर के लिए कुशवाहा कृषि केंद्र, बाजपट्टी के लिए अमन ट्रेडर्स डुमरा, डुमरा, परसौनी व रुन्नीसैदपुर के लिए आकाश ट्रेडर्स विश्वनाथपुर, बेलसंड के लिए किसान सेवा केंद्र, रीगा के लिए अनमोल एजेंसी, मेजरगंज व बैरगनिया के लिए किसान ट्रेडर्स सोनबरसा व सुप्पी के लिए अभिषेक इंटरप्राइजेज ससौला को नामित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन