रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़ा राजस्व कर्मचारी

सासाराम नगर (रोहतास) : निगरानी की टीम ने मंगलवार सुबह सासाराम अंचल कार्यालय के एक राजस्व कर्मचारी को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हांथों गिरफ्तार किया. आरोपित शहर के फजलगंज मुहल्ला स्थित एक मकान में बनाये गये निजी कार्यालय में रिश्वत ले रहा था. कर्मचारी के साथ उसके निजी मुंशी को भी निगरानी टीम […]
सासाराम नगर (रोहतास) : निगरानी की टीम ने मंगलवार सुबह सासाराम अंचल कार्यालय के एक राजस्व कर्मचारी को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हांथों गिरफ्तार किया. आरोपित शहर के फजलगंज मुहल्ला स्थित एक मकान में बनाये गये निजी कार्यालय में रिश्वत ले रहा था. कर्मचारी के साथ उसके निजी मुंशी को भी निगरानी टीम ने दबोचा,
हालांकि अभी मुंशी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है. निगरानी टीम राजस्व कर्मचारी को पटना ले गयी है. जानकारी के अनुसार, बेलाढ़ी व करसेरुआ पंचायत का राजस्व कर्मचारी पुरंजय ओझा ने 15 मार्च को जमीन का रसीद काटने के लिए बेलाढ़ी गांव के किसान योगेंद्र राम से 18 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. कर्मचारी ने जमीन को विवादास्पद बताया था, जबकि जमीन पर कोई विवाद नहीं है और उसका वर्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










