अगलगी में हजारों की संपत्ति जल कर राख

नोखा : भटौली व सुअरा टोला में अगलगी में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. दोनों घटना में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बतायी जा रही है. भटौली में सोमवार की रात में सभी लोग घर में सो रहे थे कि अचानक आग लग गयी. यह घर पुलिस में जवान […]
नोखा : भटौली व सुअरा टोला में अगलगी में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. दोनों घटना में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना बतायी जा रही है. भटौली में सोमवार की रात में सभी लोग घर में सो रहे थे कि अचानक आग लग गयी. यह घर पुलिस में जवान रहे इंद्रजीत राय की बतायी जा रही है. घर में आग लगने के कारण घर में रखा गया समान अनाज, कपड़ा व मवेशी के खाने का चारा जल कर राख हो गया. इसमें एक मवेशी भी झुलस गया. जिसका इलाज चल रहा है. घर बास व फूस का बना है. ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाये. वहीं, सुअरा टोला पर मनोज पासवान के घर में आग लग गयी. जिसके कारण घर में रखा गया सारा समान जल गया. यह संपत्ति लाखों रुपये की बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










