हत्या के मामले में पुलिस पर लीपापोती का आरोप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2018 2:16 AM (IST)
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या की न्यायिक जांच कराने की मांग की न्याय के लिए चक्कर लगा रहे पिता को फटकार रही पुलिस सासाराम शहर : शिवसागर थाना क्षेत्र के मोरसराय में विगत होली के दिन धर्मेंद्र पासवान के आठ वर्षीय बेटा बॉबी देवल के अपहरण कर की गई हत्या के मामले को पुलिस लीपापोती करने में […]
विज्ञापन
परिजनों ने हत्या की न्यायिक जांच कराने की मांग की
न्याय के लिए चक्कर लगा रहे पिता को फटकार रही पुलिस
सासाराम शहर : शिवसागर थाना क्षेत्र के मोरसराय में विगत होली के दिन धर्मेंद्र पासवान के आठ वर्षीय बेटा बॉबी देवल के अपहरण कर की गई हत्या के मामले को पुलिस लीपापोती करने में लगी है. इसके लिए पीड़ित बच्चे के पिता ने वरीय पुलिस अधिकारियों से हत्या की न्यायिक जांच कराने की मांग की है. उसने आवेदन देकर कहा है कि होलिका दहन के दिन मेरा बेटा गायब हो गया था. काफी खोजबीन के बाद हमने थाने में आवेदन देकर सूचना दिया था. लेकिन होली के दिन गांव के स्कूल के पास स्थित तालाब में बच्चे का शव मिला. उस समय बच्चे के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था. गले में चोट का निशान था. घटनास्थल को देखने के बाद पुलिस भी हत्या होने की बात कह रही थी.
हत्या के बाद हमने गांव के ही कुछ लोगों को आरोपित बनाया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत दिखायी गयी है. जो संदेहास्पद है. इसकी पुन: जांच की मांग के लिए थाने जाने पर पुलिसकर्मियों द्वारा भगा दिया जाता है. धर्मेंद्र पासवान ने अपने बेटे की हत्या की न्यायिक जांच कराने, आरोपितों को सजा दिलाने की मांग वरीय पुलिस अधिकारियों से की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




