आज तीन बूथों पर स्टेट बार काउंसिल का मतदान

Published at :27 Mar 2018 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
आज तीन बूथों पर स्टेट बार काउंसिल का मतदान

रोहतास जिला विधिक संघ में बने सभी केंद्र 1498 मतदाता करेंगे अपने मतों का प्रयोग सासाराम से छह प्रत्याशियों ने किया है विभिन्न पदों पर नामांकन सासाराम कोर्ट : सासाराम व्यवहार न्यायालय स्थित रोहतास जिला विधिक संघ में बिहार राज्य बार काउंसिल चुनाव 2018 के लिए आज सुबह नौ बजे से मतदान कराया जायेगा. इसके […]

विज्ञापन

रोहतास जिला विधिक संघ में बने सभी केंद्र

1498 मतदाता करेंगे अपने मतों का प्रयोग
सासाराम से छह प्रत्याशियों ने किया है विभिन्न पदों पर नामांकन
सासाराम कोर्ट : सासाराम व्यवहार न्यायालय स्थित रोहतास जिला विधिक संघ में बिहार राज्य बार काउंसिल चुनाव 2018 के लिए आज सुबह नौ बजे से मतदान कराया जायेगा.
इसके लिए विधिक संघ में तीन मतदान केंद्र बनाये गये है. जिसमें कुल 1498 अधिवक्ता अपने मतों का प्रयोग करेंगे. इसके लिए सासाराम से छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. स्टेट बार काउंसिल के चुनाव आयोग द्वारा भेजे गये दो ऑवजार्वर के देख-रेख में चुनाव संपन्न होगा. बताते चले कि पच्चीस सदस्यीय सीट के लिए यह चुनाव कराया जा रहा है. जिसमें पूरे बिहार से कुल 243 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन