डेहरी में लापता युवक का शव मिलने पर हंगामा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डेहरी कार्यालय (रोहतास) : शहर के बालगोविंद बिगहा मुहल्ला निवासी भरत सिंह यादव के बेटे नीरज कुमार (20) का सोन नदी से सोमवार की सुबह शव बरामद हुआ. वह पिछले तीन दिनों से लापता था. शव बरामदगी की सूचना शहर में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग थाना चौक पर इकट्ठा हो गये. इस दौरान […]
विज्ञापन
डेहरी कार्यालय (रोहतास) : शहर के बालगोविंद बिगहा मुहल्ला निवासी भरत सिंह यादव के बेटे नीरज कुमार (20) का सोन नदी से सोमवार की सुबह शव बरामद हुआ. वह पिछले तीन दिनों से लापता था. शव बरामदगी की सूचना शहर में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग थाना चौक पर इकट्ठा हो गये. इस दौरान सभी आक्रोशित होकर हंगामे के साथ पुलिस व सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. हंगामा होने से शहर की दुकानों के शटर गिरने लगे. हंगामा कर रहे लोगों ने टायर जला सड़क जाम कर दी. एक होटल
डेहरी में लापता युवक…
और दो दुकानों में तोड़-फोड़ की.
इस घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जबकि घटनास्थल से नगर थाने की दूरी महज सौ गज, तो एसपी कोठी की दूरी तीन सौ गज है.
जानकारी के अनुसार, पिछले तीन मार्च को लापता युवक के परिजनों ने थाने में लिखित सूचना दी थी. सोमवार की सुबह युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही सोन नदी की ओर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद शव को लेकर भीड़ थाना चौक पहुंची. आक्रोशित भीड़ ने नगर थाने को घेर लिया. लोग डीएम-एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे. इस बीच, कुछ असामाजिक तत्वों ने शहर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी. एसपी कोठी के रास्ते में ग्रीन होटल को भी निशाना बनाया.
एक वीडियोग्राफी व सजावट की दुकान में तोड़-फोड़ कर दोनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर डीएसपी अनवर जावेद, अनुमंडल पदाधिकारी पंकज पटेल, मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र पांडेय के काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को शव उठाने दिया. इस संबंध में डीएसपी अनवर जावेद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है. उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.
मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
परिजनों ने थाने में दी थी युवक के गायब होने की लिखित सूचना
जाम की सड़क, होटल व दो दुकानों में की तोड़फोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










