फेंकी गयी नवजात की सदर अस्पताल में मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शनिवार की सुबह काराकाट पुलिस को किरही गांव के पास फेंकी मिली थी नवजात बच्ची सासाराम ऑफिस : काराकाट थाना क्षेत्र के किरही गांव के बधार में शनिवार की सुबह फेंकी गयी नवजात की सोमवार को सदर अस्पताल के चाइल्ड केयर यूनिट में इलाज के दौरान मौत हो गयी. सूचना मिलने पर बाल संरक्षण पदाधिकारी […]
विज्ञापन
शनिवार की सुबह काराकाट पुलिस को किरही गांव के पास फेंकी मिली थी नवजात बच्ची
सासाराम ऑफिस : काराकाट थाना क्षेत्र के किरही गांव के बधार में शनिवार की सुबह फेंकी गयी नवजात की सोमवार को सदर अस्पताल के चाइल्ड केयर यूनिट में इलाज के दौरान मौत हो गयी. सूचना मिलने पर बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीशीर चंद्र पांडे ने नवजात के शव को प्राप्त कर अंतिम संस्कार किया.
इस संबंध में डीएस डॉ केएन तिवारी ने बताया कि नवजात को रविवार की दोपहर 2.30 बजे भर्ती किया गया था. भर्ती करते समय से ही उसकी स्थिति सामान्य नहीं थी. काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह लगभग छह बजे काराकाट थाना क्षेत्र के किरही गांव के बधार में एक नवजात कपड़े में लपेट कर फेंकी देखी गयी.
नवजात बच्ची को देख गांव के लोगों ने इसकी सूचना काराकाट थाने को दी. सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे. वहां उपस्थित लोग बच्ची को अपनाने की बात कर रहे थे. थाने से सूचना पाकर बाल संरक्षण के कर्मचारी पहुंचे और नवजात को रविवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










