बिहार : शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में झुलस कर डॉक्टर की मौत

Updated at : 13 Feb 2018 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में झुलस कर डॉक्टर की मौत

रोहतास : बिहार के रोहतास में काराकटा प्रखंड के गोड़ारी गांव स्थित बाजार में सोमवार रात निजी क्लिनिक में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी. हादसे में क्लिनिक चलानेवाले ग्रामीण चिकित्सक की झुलस कर मौत हो गयी. मृतक की पहचान सासाराम के चिकटोली मुहल्ला के 40 वर्षीय डॉ रमजान अंसारी के रूप में हुई है. वह […]

विज्ञापन

रोहतास : बिहार के रोहतास में काराकटा प्रखंड के गोड़ारी गांव स्थित बाजार में सोमवार रात निजी क्लिनिक में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी. हादसे में क्लिनिक चलानेवाले ग्रामीण चिकित्सक की झुलस कर मौत हो गयी. मृतक की पहचान सासाराम के चिकटोली मुहल्ला के 40 वर्षीय डॉ रमजान अंसारी के रूप में हुई है. वह अपने ससुराल नासरीगंज में रह कर गोड़ारी में निजी क्लिनिक चलाते थे.

जानकारी के अनुसार, डॉ रमजान सोमवार रात क्लिनिक में ही सोये थे. इसी दौरान क्लिनिक में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गयी. घटना की जानकारी लोगों को सुबह में हुई, जब उन्होंने क्लिनिक से धुआं निकलते देखा. लोगों ने तुरंत घटना की सूचना मकान मालिक को दी. मकान मालिक निजामुद्दीन अंसारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जब क्लिनिक का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर चिकित्सक को मरा पाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने चिकित्सक की मौत की खबर उनके ससुराल नासरीगंज में दी. कुछ देर बाद घटनास्थल पर पत्नी शबनम आरा भी पहुंच गयीं. उनका रो-रो कर बुरा हाल था.

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सक की मौत जलने से हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है. इधर, सासाराम के चिकटोली में डॉक्टर की मौत की खबर मिलते ही माहौल गमगीन हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन