नये भवन में एलआइसी का कामकाज शुरू

Published at :13 Jan 2018 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
नये भवन में एलआइसी का कामकाज शुरू

क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया भवन का उद्घाटन, कहा अपनी सेवा को और बेहतर करें अभिकर्ता सासाराम कार्यालय : एलआईसी अभिकर्ता अपने ग्राहकों को और बेहतर सेवा दें. इससे आपकी साख बनेगी और एलआईसी की उत्तरोतर वृद्धि होगी. ये बात भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के पूर्व मध्य क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक सी विकास राव ने […]

विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया भवन का उद्घाटन, कहा

अपनी सेवा को और बेहतर करें अभिकर्ता

सासाराम कार्यालय : एलआईसी अभिकर्ता अपने ग्राहकों को और बेहतर सेवा दें. इससे आपकी साख बनेगी और एलआईसी की उत्तरोतर वृद्धि होगी. ये बात भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के पूर्व मध्य क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक सी विकास राव ने कहीं. इससे पहले उन्होंने नवनिर्मित आधुनिकीकृत शाखा भवन का शुक्रवार को नारियल फोड़ व फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि एलआइसी लोगों के जीवन के साथ और लोगों के जीवन के बाद भी काम आता है.

हमें अपने लक्ष्य के साथ लोगों की सुरक्षा व बेहतर जीवन के लिए काम करना चाहिए. इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने एलआईसी की स्मारिका का विमोचन किया. साथ ही कई अभिकर्ताओं को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया. मौके पर क्षेत्रीय मुख्य अभियंता एके सुमन, वरीय मंडल प्रबंधक पीयूष, विपणन प्रबंधक बीके बेहरा, प्रबंधक (विक्रय) देवराज शर्मा, सासाराम शाखा प्रबंधक राजेश कुमार, भभुआ शाखा प्रबंधक सूरज कुमार वर्मा, मोहनिया शाखा प्रबंधक मोहम्मद इम्तियाज अहमद, विकास अधिकारी दीपक कुमार मल्होत्रा, संजय कुमार सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन