डेहरी में सेना में बहाली के दौरान भगदड़, एक की मौत, पांच घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डेहरी : रोहतास जिले के डेहरी स्थित बीएमपी-टू के मैदान में बुधवार तड़के करीब तीन बजे सेना में बहाली के लिए प्रवेश के दौरान भगदड़ मच गयी. इसमें एक युवक की मौत हो गयी और पांच घायल हो गये. मृत युवक की पहचान गया जिले के शेरघाटी थाना के उदन बिगहा गांव निवासी मुकेश कुमार […]
विज्ञापन
डेहरी : रोहतास जिले के डेहरी स्थित बीएमपी-टू के मैदान में बुधवार तड़के करीब तीन बजे सेना में बहाली के लिए प्रवेश के दौरान भगदड़ मच गयी. इसमें एक युवक की मौत हो गयी और पांच घायल हो गये. मृत युवक की पहचान गया जिले के शेरघाटी थाना के उदन बिगहा गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में की गयी. चार घायल युवकों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि गया जिले के ही दुर्गापुर निवासी विमलेश कुमार की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बनारस स्थित ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया.
सदर अस्पताल में भर्ती घायलों में गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के बदउवां निवासी शशि भूषण कुमार के पुत्र श्याम नंदन कुमार, सोनहथ के बालेश्वर यादव के पुत्र धर्मेंद्र कुमार, कोंच प्रखंड के आदोपुर के विनय यादव के पुत्र देवदत्त कुमार व गया के गौरीशंकर सिंह
डेहरी में सेना बहाली के…
के पुत्र मनीष कुमार शामिल हैं. सभी घायल गया जिले के ही निवासी हैं. इस संबंध में रोहतास के एसपी एमएस ढिल्लो ने बताया कि अभ्यर्थियों के बीएमपी मैदान में जाने के लिए निर्धारित मुख्य गेट खुलने के बाद ग्राउंड में पहुंचने की मची होड़ के दौरान यह घटना हुई है. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. गौरतलब है कि सेना बहाली के पांचवें दिन गया जिले के युवाओं की बहाली होनी थी. हालांकि, बाद में बहाली प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें 3916 अभ्यर्थियों ने दौड़ सहित अन्य दक्षता जांच में हिस्सा लिया. इनमें 323 युवा चयनित हुए.
लोगों ने कहा, पुलिस ने किया बल प्रयोग : घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों पर लाठीचार्ज किया. इसके कारण वहां भगदड़ की स्थिति हो गयी. हालांकि, पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज की घटना से इन्कार किया है. युवाओं ने घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को जिम्मेदार बताया. सेना बहाली में भगदड़ के बाद अधिकतर युवा तो मौके से भाग गये, लेकिन उनके एडमिट कार्ड, बैग व जूते-चप्पल जहां-तहां छूट गये. स्थिति शांत होने के बाद युवा अपने सामान ढूंढ़ने के लिए परेशान रहे.
तीन बजे बीएमपी ग्राउंड में जाने के दौरान हुई घटना
अभ्यर्थियों के लिए एनएच टू सी से ग्राउंड में जाने के लिए बना है गेट
मृतक गया के शेरघाटी प्रखंड के उदन बिगहा गांव का था रहनेवाला
गंभीर रूप से घायल एक युवक को बनारस किया गया रेफर
सदर अस्पताल में हुआ चार घायलों का इलाज
एसपी ने कहा, मैदान में पहले पहुंचने की होड़ के कारण हुई घटना
युवाओं ने घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










