सासाराम नगर पर्षद के 250 अस्थायी सफाईकर्मी बर्खास्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद ने अपने करीब 250 अस्थायी (दैनिक) सफाई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया. नगर पर्षद की कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कुमारी हिमानी ने यह कार्रवाई सोमवार की देर शाम सशक्त स्थायी समिति के निर्णय के बाद की. हड़ताली कर्मचारियों ने शोकाउज नोटिस का भी जवाब नहीं दिया था. जानकारी के […]
विज्ञापन
सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद ने अपने करीब 250 अस्थायी (दैनिक) सफाई कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया. नगर पर्षद की कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) कुमारी हिमानी ने यह कार्रवाई सोमवार की देर शाम सशक्त स्थायी समिति के निर्णय के बाद की. हड़ताली कर्मचारियों ने शोकाउज नोटिस का भी जवाब नहीं दिया था.
जानकारी के अनुसार, नगर पर्षद में 26 दिसंबर, 2017 से लिपिकीय संवर्ग के स्थायी कर्मचारी, स्थायी व अस्थायी सफाई कर्मचारी छठे वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर थे. सोमवार की शाम नगर पर्षद कर्मचारी संघ के साथ समझौते में लिपिकीय संवर्ग के स्थायी कर्मचारियों के हड़ताल वापस लेने और स्थायी व अस्थायी सफाई कर्मियों को उनकी हालत पर छोड़ने के बाद नगर पर्षद प्रशासन ने यह निर्णय लिया. ईओ ने सोमवार को अपने आदेश में कहा कि दो जनवरी को सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिये
सासाराम नगर पर्षद…
गये निर्णय के बाद सभी हड़ताली दैनिक सफाई कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है. इस संबंध में नगर पर्षद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि हमने तो सभी के लिए समझौता किया था. लेकिन, सफाई कर्मचारी नहीं मान रहे हैं. ऐसे में मैं क्या कर सकता हूं? दैनिक सफाई कर्मचारियों को हटाने के आदेश की जानकारी हुई है. यह ठीक नहीं है. देखते हैं क्या किया जा सकता है.
छठे वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर 14 दिनों से थे हड़ताल पर
सशक्त स्थायी समिति के निर्णय के बाद ईओ ने की कार्रवाई
फैसले से अस्थायी कर्मचारियों में आक्रोश
नगर पर्षद के आदेश से जहां अस्थायी सफाई कर्मचारियों में आक्रोश है, वहीं उन्हें लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के साथ छोड़ने का दुख भी है. अस्थायी सफाई कर्मचारी राजन, चंदर, संजय आदि ने कहा कि हमें बलि का बकरा बनाया गया है. हमें क्या पता अंदर क्या हो रहा है? हमारे पेट पर लात पड़ी है. इसके लिए कुछ न कुछ तो करना ही होगा. अभी कुछ कहा नहीं जा सकता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










