नगर पर्षद में फेंके पशुओं के शव

Published at :04 Jan 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
नगर पर्षद में फेंके पशुओं के शव

कर्मचारियों की हरकत पर हुई आपात बैठक, डीएम से मिले प्रतिनिधि सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद में हड़ताली कर्मचारियों की दिशा बदलने लगी है. हड़ताल के नौवें दिन बुधवार की शाम हड़ताली कर्मचारियों ने नगर पर्षद कार्यालय परिसर में पशुओं का शव फेंक विरोध जताया. पशुओं के शव से कार्यालय परिसर दुर्गंध से भर गया. […]

विज्ञापन

कर्मचारियों की हरकत पर हुई आपात बैठक, डीएम से मिले प्रतिनिधि

सासाराम कार्यालय : नगर पर्षद में हड़ताली कर्मचारियों की दिशा बदलने लगी है. हड़ताल के नौवें दिन बुधवार की शाम हड़ताली कर्मचारियों ने नगर पर्षद कार्यालय परिसर में पशुओं का शव फेंक विरोध जताया. पशुओं के शव से कार्यालय परिसर दुर्गंध से भर गया. घटना करीब पांच बजे की है. घटना की सूचना लगते ही आनन-फानन मुख्य पार्षद कंचन देवी, उप मुख्य पार्षद विजय कुमार महतो, इओ कुमारी हिमानी सहित कई पार्षद कार्यालय पहुंचे. स्थिति का जायजा लेने के बाद मुख्य पार्षद के साथ अन्य लोग डीएम से मिले. डीएम को घटनाक्रम से अवगत कराने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने चार नामजद सहित करीब 50 अन्य के विरुद्ध मॉडल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी.
जानकारी के अनुसार, हड़ताल के नौवें दिन सुबह से ही हड़ताली कर्मचारी नगर पर्षद कार्यालय के गेट पर धरना पर बैठे थे. इस बीच करीब दो बजे दिन में नगर पर्षद परिसर से पेलोडर निकालने का हड़ताली कर्मियों ने विरोध किया. उनके विरोध को देखते हुए पेलोडर बाहर नहीं निकला. शाम में आवास जाने के लिए कार्यालय कक्ष से निकली, कार्यपालक पदाधिकारी का कर्मचारियों ने घेराव किया. घेराव की वीडियोग्राफी कर रहे एक अस्थायी कर्मचारी से हड़तालियों की नोक झोक हुई. हड़तालियों के दबाव में कर्मचारी ने विडियोग्राफी को हटा दिया. इस घटना के कुछ देर बाद कुछ कर्मचारी कार्यालय परिसर में पशुओं का शव फेंक दिये. पशुओं के शव से पूरा परिसर दुर्गंध से भर गया. शव फेंक कर्मचारी फरार हो गये.
इस संबंध में इओ ने बताया कि इस तरह की ओछी हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. वीडियो फुटेज देखने के बाद तीन कर्मचारी मुख्तियार राम, प्रेम राम व सुदामा राम आदि सहित करीब 50 अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन मॉडल थाना को दिया गया है. उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को हड़ताल के पहले दिन कार्यालय भवन में तालाबंदी करने के आरोपित सफाई प्रभारी सच्चिदानंद राय, लिपिक पप्पू कुमार, नसिमुद्दीन अंसारी, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी गणेश तिवारी के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन