सरकार पर किया वार, अधिकार छीन विकास कार्य बाधित करने का आरोप

Published at :26 Dec 2017 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार पर किया वार, अधिकार छीन विकास कार्य बाधित करने का आरोप

आक्रोश . सम्मेलन में मुखिया संघ ने जतायी नाराजगी काराकाट (रोहतास) : काराकाट सरकार भवन पर सोमवार को रोहतास जिला मुखिया संघ का द्वितीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुखिया संघ के सम्मेलन की अध्यक्षता काराकाट मुखिया संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने की तथा संचालन रितेश सिंह ने किया. काराकाट मुखिया संघ ने मुखिया संघ […]

विज्ञापन

आक्रोश . सम्मेलन में मुखिया संघ ने जतायी नाराजगी

काराकाट (रोहतास) : काराकाट सरकार भवन पर सोमवार को रोहतास जिला मुखिया संघ का द्वितीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. मुखिया संघ के सम्मेलन की अध्यक्षता काराकाट मुखिया संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने की तथा संचालन रितेश सिंह ने किया. काराकाट मुखिया संघ ने मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर से सम्मानित किया गया. वहीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए मुखिया को फूल-माला से सम्मानित किया गया. सम्मेलन को संबोधित करते हुए काराकाट मुखिया संघ अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि मुखिया के अधिकार को समाप्त कर बिहार के विकास को बाधित कर दिया है.
पूरे बिहार का मुखिया आंदोलित है. मुख्यमंत्री को कौन सी परिस्थिति आयी थी कि मुखिया को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर किया गया. नीतीश कुमार मुखिया और वार्ड सदस्य में फूट डालने का कार्य किया है. उसे बिहार की पूरी जनता समझ रही है. रोहतास जिला मुखिया संघ अध्यक्ष अशोक भारती ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुखिया के अधिकार को समाप्त कर सर्वांगीण विकास करने का सपना देख रहे हैं, वो कभी पूरा नहीं होगा. मुखिया के अधिकार को समाप्त कर बिहार के गद्दी पर नहीं रह सकते. मुखिया संघ के कोषाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा कि 21 जनवरी, 18 को बननेवाली मानव शृंखला का विरोध किया जायेगा. बिहार में विकास को लेकर आम जनता में आक्रोश है. हम जन आंदोलन का सहयोग कर नीतीश कुमार को धराशायी करेंगे.
बिहार प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मुखिया संघ नीतीश कुमार के मानव शृंखला को फ्लॉप करेगा. नीतीश कुमार के खिलाफ पूरे बिहार के मुखिया, शिक्षक, एएनएम, आशा सहित वित्तरहित शिक्षक हैं. उच्च न्यायालय में हमारे पक्ष में फैसला आया था. अब सर्वोच्च न्यायालय में फैसले का इंतजार है. जीत हमारी होगी. सरकार से सूद समेत देना पड़ेगा. सम्मेलन को मुखिया सिकंदर सिंह यादव, रंजय सिंह, कृष्ण प्रसाद यादव, आशा देवी, अफरोज आलम, सूरत सिंह यादव, मनोज साह, अनिल कुमार यादव, बीरेंद्र सिह, विश्वनाथ शर्मा, रितेश सिंह के अलावे कई लोगों ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन