शहजुमा मुहल्ले में कचरे के ढेर में फटा बम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बोले, दीपावली के पटाखे कूड़े में किया विस्फोट सासाराम नगर : शहर के शहजुमा मुहल्ला स्थित कचरे के ढेर में मंगलवार की सुबह बम फटा. बम के धमाके की अवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर जब लोग आगे बढ़े, तो माजरा समझ […]
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बोले, दीपावली के पटाखे कूड़े में किया विस्फोट
सासाराम नगर : शहर के शहजुमा मुहल्ला स्थित कचरे के ढेर में मंगलवार की सुबह बम फटा. बम के धमाके की अवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे.
कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने पर जब लोग आगे बढ़े, तो माजरा समझ में आया. गली के कोने पर कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा था.और कचरे से धुआं निकल रहा था. स्थानीय लोगों ने बताया कि इतना तेज धमाका हुआ कि समीप के घरों में बर्तन व खिड़की दरवाजे हिलने लगे. विस्फोट सुबह 10:30 बजे हुआ. अगर और पहले यह विस्फोट होता तो हादसा हो सकता था. सुबह में बच्चे वहीं क्रिकेट खेलते हैं.
इस मामले में थानाध्यक्ष दयानंद शर्मा ने बताया कि कूड़े में दीपावली का पटाखा विस्फोट किया था. लोगों के घरों से निकले कचरे में संभवत पटाखा आ गया होगा. बच्चे आग तापने के लिए उसमें आग लगा दिये थे. आग धीरे-धीरे कचरें में फैल गया और उसमें विस्फोट हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










