किराये के मकान में चलता है अनुमंडल कार्यालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2017 1:29 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी l तीन दशक बाद भी नहीं मिला एसडीओ कार्यालय काे अपना भवन बिक्रमगंज : अनुमंडल कार्यालय की स्थापना के तीन दशक बाद भी एसडीओ को न तो अपना आवास है और न ही अपना कार्यालय आज भी उनका आवास और कार्यालय किराये के मकान में है. व्यवहार न्यायालय परिसर में आवास और कार्यालय के […]
विज्ञापन
परेशानी l तीन दशक बाद भी नहीं मिला एसडीओ कार्यालय काे अपना भवन
बिक्रमगंज : अनुमंडल कार्यालय की स्थापना के तीन दशक बाद भी एसडीओ को न तो अपना आवास है और न ही अपना कार्यालय आज भी उनका आवास और कार्यालय किराये के मकान में है. व्यवहार न्यायालय परिसर में आवास और कार्यालय के निर्माण गत एक दशक से हो रही है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है. गौरतलब हो कि अनुमंडल कोर्ट की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी. स्थापना के साथ ही अनुमंडल कार्यालय व्यापार मंडल के भवन में और आवास जिला पर्षद के भवन में स्थापित किया गया.
गत तीन दशक से कार्यालय और आवास उन्हीं किराये के भवन में है. कार्यालय और आवास दोनों ही काफी जर्जर है. प्रत्येक वर्ष किराये के कार्यालय और आवास में मरम्मत में लाखों रुपये खर्च किये जाते हैं. बताया जाता है कि व्यवहार न्यायालय की स्थापना के बाद व्यवहार न्यायालय परिसर में एक दशक पूर्व ही अनुमंडल कार्यालय और एसडीओ आवास का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया जा सका है. इस कारण उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है.
क्या कहते हैं अधिकारी
व्यवहार न्यायालय में निर्मित कार्यालय और आवास का भवन आज भी अधूरा है और वहां सुरक्षा की कोई व्यवस्था भी नहीं है. इसके कारण वहां कार्यालय और आवास शिफ्ट नहीं किया जा सका है. उन्होंने कहा कि भवन के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए निविदा हुई है. उम्मीद है कि नये वर्ष में कार्यालय और आवास का स्थानांतरण हो जाये.
राजेश कुमार, एसडीओ, बिक्रमगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




