किसानों को धान बेचने में हो रही दिक्कत

Published at :08 Dec 2017 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों को धान बेचने में हो रही दिक्कत

नोखा : किसानों की धान की खरीदारी के लिए पंचायतों में पैक्स व प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल को अधिकृत किया गया है. जिला प्राशासन ने सभी पैक्स व व्यापार मंडल को खरीद में कोताही बरतने पर कार्रवाई की बात कर रही है. लेकिन, यह कागजों में ही दिखाई दे रहा है. पैक्स की मनमानी […]

विज्ञापन
नोखा : किसानों की धान की खरीदारी के लिए पंचायतों में पैक्स व प्रखंड स्तर पर व्यापार मंडल को अधिकृत किया गया है. जिला प्राशासन ने सभी पैक्स व व्यापार मंडल को खरीद में कोताही बरतने पर कार्रवाई की बात कर रही है. लेकिन, यह कागजों में ही दिखाई दे रहा है.
पैक्स की मनमानी व व्यापार मंडल के हमेशा बंद रहने के कारण किसानों को धान बेचने में दिक्कत हो रही है. गौरतलब है कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष का चुनाव कोरम के अभाव में स्थगित करना पड़ा. डीसीओ ने बताया कि उस स्थिति में प्राशासक को नियुक्त कर धान की खरीदारी की जायेगी, लेकिन व्यापार मंडल कभी नहीं खुलता है. अब तक टैग नहीं किये गये डिफाल्टर पैक्स किसानों के नमी 17 प्रतिशत पर धान की खरीदारी करनी है.
न्यूनतम मूल्य 1550 रुपये निर्धारित है. प्रखंड में नगर पंचायत को लेकर 15 पैक्स हैजिसमें छह पैक्स सोसाइटी के अध्यक्ष पैसा लेकर जमा न करने के कारण डिफाल्टर है, जो धान की खरीदारी से वंचित कर दिये गये है. इनके किसानों को नजदीकी पैक्स से टाइअप किया जाता है, लेकिन पता चला है कि डिफाल्टर पैक्स को यह अब तक टाइअप नहीं किया गया.
प्रखंड के डिफाल्टर पैक्सों में धर्मापुरा, सोतवा, छतौना, हथिनी, बराव व श्रीखिंडा शामिल है. किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड मुख्यालय पर किसान सहायता केंद्र खोलने का निर्देश जिला प्रशासन ने दिया था, लेकिन प्रखंड मुख्यालय पर अब तक किसान सहायता केंद्र नहीं खोला गया है. बीडीओ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सीओ ही बता सकते है. इस संबंध में सीओ से संपर्क नहीं हो पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन