लड़कियों की शिक्षा से समाज होगा समृद्ध : छेदी पासवान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

ब्याहुत उच्च विद्यालय का मना वार्षिकोत्सव तिलौथू : लड़कियों को बेहतर शिक्षा देकर ही एक समृद्ध समाज की कामना की जा सकती है. एक शिक्षित लड़की जब ब्याह कर किसी घर में जाती है, तो वह अपने परिवार के साथ पूरे समाज को सुधारती है. उक्त बातें स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने चंदनपुरा स्थित ब्याहुत […]
विज्ञापन
ब्याहुत उच्च विद्यालय का मना वार्षिकोत्सव
तिलौथू : लड़कियों को बेहतर शिक्षा देकर ही एक समृद्ध समाज की कामना की जा सकती है. एक शिक्षित लड़की जब ब्याह कर किसी घर में जाती है, तो वह अपने परिवार के साथ पूरे समाज को सुधारती है. उक्त बातें स्थानीय सांसद छेदी पासवान ने चंदनपुरा स्थित ब्याहुत उच्च विद्यालय के वार्षिकोत्सव व संस्थापक स्वर्गीय शिव शंकर प्रसाद की जयंती समारोह के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज के लिए जमीन देने वाला और वहां स्कूल बनाने वाला एक जेल को बंद कराने के समान काम करता है.
उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों पर विशेष नजर रखनी चाहिए कि वह स्कूल में गये हैं, तो क्या कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर में भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की. वहीं लौटने के क्रम में सरस्वती शिशु मंदिर से तिलौथू तक सड़क बनवाने के लिए 15 लाख की राशि देने की घोषणा की.
कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेंद्र प्रसाद ब्याहुत कर रहे थे, जबकि इसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि छेदी पासवान ने कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल मुल्कराज सिंह सेवही पंचायत के मुखिया भोला सिंह, प्राचार्य डाॅ अशोक कुमार सिंह, शशि भूषण प्रसाद , प्रकाश गोस्वामी, प्रो अनिल कुमार सिंह, शरतचंद संतोष व अध्यक्ष ओमप्रकाश ब्याहुत समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










