काली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पूजा शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Nov 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

भक्ति गीतों से गूंज रहा मंदिर परिसर संझौली (रोहतास) : काराकाट प्रखंड के बेनसागर गांव में अवस्थित काली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बुधवार को पूजा-अर्चना शुरू कर दी गयी. बताया जाता है कि मां काली के पुराने मंदिर को भव्य व सुंदर बनाने के लिए ग्रामीणों ने बैठक कर फैसला लिया था. ग्रामीणों द्वारा […]
विज्ञापन
भक्ति गीतों से गूंज रहा मंदिर परिसर
संझौली (रोहतास) : काराकाट प्रखंड के बेनसागर गांव में अवस्थित काली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए बुधवार को पूजा-अर्चना शुरू कर दी गयी. बताया जाता है कि मां काली के पुराने मंदिर को भव्य व सुंदर बनाने के लिए ग्रामीणों ने बैठक कर फैसला लिया था. ग्रामीणों द्वारा आर्थिक सहयोग व श्रमदान से काली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है. मंदिर स्थल पर पंडित, पुरोहित, मल्होरी व ग्रामीण पूजा-अर्चना में भाग ले रहे हैं. वहीं, दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने मां काली के सातों रूप पर आधारित भक्ति गीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया है. जो भी श्रद्धालु मंदिर परिसर में आते हैं,
भक्ति रस में सराबोर हो जाते हैं. पूरा परिसर मां काली के जयघोष से गूंज रहा है. मंदिर निर्माण कमेटी के सचिव अरुण कुमार उर्फ बिंदा सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मुखिया अनिल कुमार, मुन्ना मिश्र, रामजी चौधरी, मस्ताना खरवार, जनार्दन सिंह आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




