बाल विवाह व दहेज के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम सदर : 14 साल की बेटियां है, लगाओ न तुम सात फेरे, कंधे पर बस्ता लेकर जाओ स्कूल सबेरे-सबेरे. बेटा-बेटी एक समान, दहेज प्रथा करे सबका अपमान आदि कई नारे लगाकर जिला कल्याण विभाग ने मंगलवार को बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ जम कर बुलंद आवाज की. विभाग के अधिकारी हो या […]
विज्ञापन
सासाराम सदर : 14 साल की बेटियां है, लगाओ न तुम सात फेरे, कंधे पर बस्ता लेकर जाओ स्कूल सबेरे-सबेरे. बेटा-बेटी एक समान, दहेज प्रथा करे सबका अपमान आदि कई नारे लगाकर जिला कल्याण विभाग ने मंगलवार को बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ जम कर बुलंद आवाज की.
विभाग के अधिकारी हो या कर्मचारी सभी ने एक साथ एक स्वर नारे लगाकर बाल विवाह व दहेजप्रथा का विरोध किया. रैली के माध्यम से अधिकारी व कर्मियों ने लोगों ने को इस कुप्रथा के प्रति जागरूक किया. रैली समाहरणालय परिसर से निकलकर शहर के पोस्टऑफिस चौक होते हुए शहर के विभिन्न सड़कों व गलियों तक भ्रमण किया गया.
रैली को जिला परियोजना पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार व डीपीएम मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाल विवाह व दहेज कुप्रथा के खिलाफ चलाये जा रहे महाअभियान को सफल करने के लिए बाल दिवस के अवसर पर कर्मियों द्वारा प्रभातफेरी व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली के माध्यम से लोगों से दहेज ना लेने व ना देने की अपील की गयी. रैली में राजकुमार चौधरी, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजू चौधरी, नंदलाल आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










