दलित मजदूर किसान पार्टी ने दिया धरना

Published at :15 Nov 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
दलित मजदूर किसान पार्टी ने दिया धरना

सासाराम कार्यालय : मंगलवार को दलित मजदूर किसान पार्टी ने समाहरणालय गेट पर ‘भ्रष्टाचार मिटाओ देश बचाओ’ आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन किया. धरना छह सूत्री मांगों के समर्थन में दिया गया. पार्टी के संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह यादव ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सरकार से अमरी ओवरब्रिज निर्माण, गंगौली रेलवे […]

विज्ञापन

सासाराम कार्यालय : मंगलवार को दलित मजदूर किसान पार्टी ने समाहरणालय गेट पर ‘भ्रष्टाचार मिटाओ देश बचाओ’ आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन किया. धरना छह सूत्री मांगों के समर्थन में दिया गया. पार्टी के संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह यादव ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सरकार से अमरी ओवरब्रिज निर्माण, गंगौली रेलवे गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण आदि की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तो पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी. एसडीओ डिहरी को सौंपे अपने ज्ञापन में पार्टी ने मांगें न मानी जाने पर आमरण अनशन की बात कही है.

धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष लोकनाथ राम दास ने गंगौली रेलवे गुमटी पर बनाये जाने वाले अंडर ग्राउंड ब्रिज के निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की बात कही है. अवधेश सिंह, ललिता देवी, बिंदा देवी, अंजनी कुमार, रवि कुमार, सरला देवी, अमरावती देवी, प्रभा देवी आदि वक्ताओं ने भी लोगों को संबोधित किया. प्रदर्शन में सत्यनाराण दास, सरोज दास, सत्येंद्र दास, धनेश्वरी कुंवर, संगीता देवी, तेतरी देवी, बिगनी देवी, अमरावती देवी, बासमातो देवी, कौशल्या देवी, सोनबर्षा देवी, लक्ष्मीना देवी, प्रभा देवी आदि शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन