डिवाइडर से टकराया केला लदा ट्रक

Published at :29 Aug 2017 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराया केला लदा ट्रक

बिक्रमगंज कार्यालय : शहर के आरा रोड में केला लदा एक ट्रक डिवाइडर टकरा कर सड़क पर ही पलट गया. हालांकि, इस घटना में किसी को चोटें नहीं आयी. लेकिन, बीच सड़क पर ट्रक पलट जाने से काफी समय तक आवागमन बाधित हो गया. स्थानीय प्रशासन ने अर्थमूवर बुला कर ट्रक को हटवाया. इसके बाद […]

विज्ञापन
बिक्रमगंज कार्यालय : शहर के आरा रोड में केला लदा एक ट्रक डिवाइडर टकरा कर सड़क पर ही पलट गया. हालांकि, इस घटना में किसी को चोटें नहीं आयी.
लेकिन, बीच सड़क पर ट्रक पलट जाने से काफी समय तक आवागमन बाधित हो गया. स्थानीय प्रशासन ने अर्थमूवर बुला कर ट्रक को हटवाया. इसके बाद यातायात सामान्य हुआ. सड़क जाम में दर्जन भर से अधिक स्कूली वाहन और यात्री वाहन फंसे रहे. ट्रक पटना की ओर से आ रहा था.
घटना की जानकारी होने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष रंजू देवी के पति गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता घटना स्थल पर पहुंच अधिकारियों को सूचना दिये. लोगों के सहयोग से ट्रक में फंसे चालक व अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद अर्थमूवर के सहारे ट्रक को हटाया गया. गौरतलब है कि शहर में डिवाइडर के वाहनों के टकराने का सिलसिला थम नहीं रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन