जजेज कॉलोनी रोड में खुले नाले से दुर्घटना की आशंका बढ़ी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बड़ा व छोटा दोनों नाले है खुले हर समय गिर कर लोग हो रहे घायल सासाराम ऑफिस : नगर पर्षद ने अपनी कार्यशैली का नमूना जजेज कॉलोनी रोड में पेश किया है. बारिश के कारण हुए जलजमाव को दूर करने के लिए नाला की सफाई की. यह तो ठीक है, लेकिन मुख्य बाजार के रास्ते […]
विज्ञापन
बड़ा व छोटा दोनों नाले है खुले
हर समय गिर कर लोग हो रहे घायल
सासाराम ऑफिस : नगर पर्षद ने अपनी कार्यशैली का नमूना जजेज कॉलोनी रोड में पेश किया है. बारिश के कारण हुए जलजमाव को दूर करने के लिए नाला की सफाई की.
यह तो ठीक है, लेकिन मुख्य बाजार के रास्ते में बड़ा व छोटा दोनों नालों को खुला छोड़ दिया. आलम यह है कि रात तो रात दिन में भी लोगों का इन नालों में गिर कर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है. गौरतलब है कि सड़क के एक ओर बड़ा नाला और दूसरी ओर छोटा नाला है. नाला का ढक्कन हटाने से सड़क पतली हो गयी है, इसके कारण वाहनों के सुचारु आवागमन में परेशानी होने लगी है.
इन नालों के कारण वाहन चालकों को गड्ढे में गिरने की आशंका बढ़ गयी है. राहगिरों ने कहा कि यह तो नगर पर्षद के कर्मचारियों की घोर लापरवाही है. नालों की सफाई के बाद तत्काल ढक्कन को लगाना चाहिए था. आज कोई इसमें गिर जाये और उसका हाथ-पैर टूट जाये या कोई वाहन गिर कर क्षतिग्रस्त हो जाये, तो क्या नगर पर्षद उसकी भरपाई करेगी. बहरहाल नगर पर्षद को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










