गरीबों के घर में भी बनेगा किचेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सरकार की इस नयी योजना से महिलाओं को गैस चूल्हे के इस्तेमाल करने में नहीं होगी परेशानी प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना के तहत बननेवालों घरों में बनेगा स्लैब सासाराम शहर : गरीब महिलाओं को खाना बनाने के दौरान धुएं से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की. उन्हें मुफ्त में गैस कनेक्शन […]
विज्ञापन
सरकार की इस नयी योजना से महिलाओं को गैस चूल्हे के इस्तेमाल करने में नहीं होगी परेशानी
प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना के तहत बननेवालों घरों में बनेगा स्लैब
सासाराम शहर : गरीब महिलाओं को खाना बनाने के दौरान धुएं से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना शुरू की. उन्हें मुफ्त में गैस कनेक्शन व चूल्हा दिये गये, मगर जहां-तहां व जैसे-तैसे इसके इस्तेमाल को लेकर पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस विभाग ने खतरे की आशंका जतायी है.
इसे दूर करने के लिए सरकार गरीबों के आवास में ‘किचेन’ की व्यवस्था करेगी. ताकि, गरीब महिलाएं गैस का इस्तेमाल करते समय परेशान न हो और सुरक्षित भी रहें. प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाइ) के तहत बीपीएल परिवारों के लिए बनने वाले आवास के साथ अब अलग से स्लैब भी बनाया जायेगा. ताकि, इस पर चूल्हा रखा जा सके. साथ ही इसके नीचे गैस सिलिंडर.
इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने डीएम व डीडीसी को पीएमएवाइ के तहत बनने वाले आवास में स्लैब निर्माण सुनिश्चित कराने को कहा है.
एक मीटर ऊंचा होगा स्लैब
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विभाग के अनुसार चूल्हे को जमीन से एक मीटर ऊंची जगह पर रखा जाना है.इसे देखते हुए एक मीटर ऊंचा, 86 सेमी लंबा व 55 सेमी चौड़ा स्लैब का निर्माण किया जायेगा. अब तक इंदिरा आवास योजना तहत बन रहे आवास में गरीबों को किचेन की सुविधा नहीं मिल रही थी. सिर्फ कमरा खड़ा कर दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. गरीबों के घर में किचेन का निर्माण होगा.
इसकी कवायद सरकार के स्तर से शुरू हो गयी है. मकान निर्माण के बाद अधिकारी निरीक्षण करेंगे कि किचेन का निर्माण हुआ है या नहीं. अगर नहीं हुआ तो अधिकारी इस पर कार्रवाई करेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










