बारिश में बुझने लगीं शहर की अधिकतर हाइमास्ट लाइटें

सासाराम नगर : माॅनसून की बारिश के साथ ही शहर की व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है. पुराने जीटी रोड के डिवाइडर पर पहले से ही आधे से अधिक डेकोरेटेड लैंप पोस्ट बुझे हुए थे़ अब चार-पांच दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर की हाइमास्ट लाइटें खराब होनी शुरू हो गयी हैं. शेरशाह […]
सासाराम नगर : माॅनसून की बारिश के साथ ही शहर की व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है. पुराने जीटी रोड के डिवाइडर पर पहले से ही आधे से अधिक डेकोरेटेड लैंप पोस्ट बुझे हुए थे़ अब चार-पांच दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण शहर की हाइमास्ट लाइटें खराब होनी शुरू हो गयी हैं. शेरशाह सूरी मकबरा के समीप लगी हाइमास्ट लाइट पूरी तरह बंद हो चुकी है
, तो अड्डा रोड, गोला बाजार में लगी हाइमास्ट के एक-एक बल्ब फ्यूज होने शुरू हो गये हैं. शेरशाह सूरी मकबरा के पास रोशनी की कोई दूसरी व्यवस्था नहीं होने से उधर से रात में चलना लोगों के लिए मुश्किल होने लगा है. लोगों ने नगर पर्षद से इसकी मरम्मत कराने की मांग की है. ताकि, बरसात की रात में चलने में परेशानी नहीं हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










