पहली बैठक में छाया रहेगा सफाई का मुद्दा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2017 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

सशक्त स्थायी समिति सदस्यों की शपथ 28 को शपथग्रहण के बाद नगर पर्षद व नगर पंचायतों में शुरू होगी पहली बैठक की प्रक्रिया सासाराम कार्यालय : जिले के दो नगर पर्षद व तीन नगर पंचायतों की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य आगामी 28 जून को शपथ लेंगे. उक्त आदेश डीएम ने शुक्रवार को निर्गत कर […]
विज्ञापन
सशक्त स्थायी समिति सदस्यों की शपथ 28 को
शपथग्रहण के बाद नगर पर्षद व नगर पंचायतों में शुरू होगी पहली बैठक की प्रक्रिया
सासाराम कार्यालय : जिले के दो नगर पर्षद व तीन नगर पंचायतों की सशक्त स्थायी समिति के सदस्य आगामी 28 जून को शपथ लेंगे. उक्त आदेश डीएम ने शुक्रवार को निर्गत कर दिया. सभी निकायों में शपथ दिलाने के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया है. गौरतलब है कि सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद नगर निकाय की सरकारें पूर्ण रूप से काम करने लगेंगी. इसके बाद प्रत्येक निकाय में पहली बैठक की तैयारी शुरू हो जायेगी. बारिश का मौसम है, ऐसे में अधिकतर नगर निकायों की बैठक में जलजमाव व सफाई का मुद्दा ही छाया रहेगा.
सासाराम व डिहरी-डालमियानगर नगर पर्षद के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को सासाराम व डिहरी के एसडीओ, दावथ नगर पंचायत में बिक्रमगंज के एसडीओ व इसके अलावा नासरीगंज व नोखा नगर पंचायत के लिए दो अधिकारियों को नियुक्त किया है.
शपथ ग्रहण समारोह 11 बजे दिन में नगर पर्षद व नगर पंचायत परिसर में ही आयोजित होगा.सासाराम नगर पर्षद की मुख्य पार्षद कंचन देवी ने वार्ड छह की पार्षद धनवता देवी, वार्ड आठ की पार्षद कलावती देवी, वार्ड 13 की पार्षद रेखा गुप्ता, वार्ड 25 की पार्षद सुनीता देवी व वार्ड 38 के पार्षद वीरेंद्र प्रसाद चौरसिया को सशक्त स्थायी समिति का सदस्य नामित किया है. डिहरी-डालमियानगर की मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने वार्ड सात के पार्षद चंदन कुमार, वार्ड 11 की पार्षद कलावती देवी, वार्ड 21 के पार्षद सरोज उपाध्याय, वार्ड 31 के पार्षद परमेश्वर नाथ व वार्ड 32 के पार्षद धनंजय प्रसाद चौधरी उर्फ सोनू चौधरी को सशक्त स्थायी समिति का सदस्य नामित किया है.
नोखा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद तारचंद सिंह ने वार्ड छह की पार्षद विमला देवी, वार्ड आठ की पार्षद पुष्पा देवी व वार्ड 11 की पार्षद शारदा देवी को सशक्त स्थायी समिति सदस्य के लिए नामित किया है. इसी तरह नासरीगंज नगर पंचायत की मुख्य पार्षद सुलेखा कुंवर ने वार्ड दो की पार्षद असगरी खातून, वार्ड तीन के पार्षद शंकर प्रसाद व वार्ड सात के पार्षद कृष्णा प्रसाद को सशक्त स्थायी समिति का सदस्य नामित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




