क्रेडिट कैंप में दिया सात करोड़ का ऋण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सासाराम नगर : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक जिले के सभी शाखाओं में ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया. बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी रवींद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि कैंप के माध्यम से लाभुकों के बीच कुल 468 खातों में सात करोड़ दो लाख रुपये वितरित किया गया. स्वीकृति व वितरण शिविर के माध्यम से विभिन्न […]
विज्ञापन
सासाराम नगर : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक जिले के सभी शाखाओं में ऋण वितरण कैंप का आयोजन किया. बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी रवींद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि कैंप के माध्यम से लाभुकों के बीच कुल 468 खातों में सात करोड़ दो लाख रुपये वितरित किया गया. स्वीकृति व वितरण शिविर के माध्यम से विभिन्न शाखाओं द्वारा जीविका, स्वयं सहायता समूहों के वित्तपोषण के अतिरिक्त प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, शिक्षा ऋण, कृषि ऋण, गैर कृषि ऋण, वाहन ऋण व गृह ऋण वितरित किया गया.
उन्होंने बताया कि जिले में बैंक की 83 शाखाओं द्वारा बैंकिंग सुविधा जन-जन तक पहुंचायी जा रही है. लोगों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है. इस मौके पर वरीय प्रबंधक भुनेश्वर मिश्रा, रिकवरी कॉ-ऑर्डिनेटर बीएन तिवारी सहित कई बैंक कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










