ePaper

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस में लूट, गंगा पथ के पास अपराधियों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम

Updated at : 27 Aug 2022 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस में लूट, गंगा पथ के पास अपराधियों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट अब अपराधियों के निशाने पर आ गया है. बीती रात लगभग 3 दर्जन अपराधियों ने गंगा पथ स्थित पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस को निशाना बनाया. अपराधियों ने यहां लूट की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

पटना. पटना मेट्रो प्रोजेक्ट अब अपराधियों के निशाने पर आ गया है. बीती रात लगभग 3 दर्जन अपराधियों ने गंगा पथ स्थित पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस को निशाना बनाया. अपराधियों ने यहां लूट की घटना को अंजाम दिया है. लूटपाट को अंजाम देकर सभी अपराधी आराम से चलते बने. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मामला पटना के बुद्धा कॉलेज थाना क्षेत्र का है.

गंगा दियारा इलाके से आये थे लुटेरे

जानकारी के अनुसार पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के ऑफिस को जिन अपराधियों ने निशाना बनाया है, वह नाव पर सवार होकर गंगा दियारा इलाके से आये थे. नाव से आये अपराधी हथियार के बल पर मेट्रो प्रोजेक्ट ऑफिस का सारा सामान अपने साथ ले गये. साथ ही वहां रखे 150 लोहे का चैनल समेत कई चीजें उठा ले गये.

पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारी भी कैंप कार्यालय पहुंच गये हैं. घटना की जानकारी ले रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

सभी लोगों को बंधक बना लिया गया

मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के अधिकारियों का कहना है कि अभी कितनी की लूट हुई है यह बता पाना मुश्किल है. इस मामले की जांच की जा रही है. गार्ड का कहना है कि लूट की घटना से पहले सभी लोगों को बंधक बना लिया गया. सभी अपराधी नाव से आये थे और फिर लूट करना उसे ही फरार हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन