दो चरणों में बनेगी पटना में बेऊर-पुनपुन बांध पर सड़क, जानें कब तक बनकर हो जायेगा तैयार

न्यू बाइपास के दक्षिण में बेऊर से पुनपुन बांध के बीच अगले साल मई तक नयी सड़क बन कर तैयार हो जायेगी. इसके बनने से पटना के दक्षिणी इलाके के लाखों की आबादी को आने- जाने में काफी सहूलियत हो जायेगी. बेऊर मोड़ से हसनपुरा, जयप्रकाश नगर होते हुए पुनपुन बांध तक 14 किमी लंबी यह सड़क दो फेज में तैयार होगी.
पटना. न्यू बाइपास के दक्षिण में बेऊर से पुनपुन बांध के बीच अगले साल मई तक नयी सड़क बन कर तैयार हो जायेगी. इसके बनने से पटना के दक्षिणी इलाके के लाखों की आबादी को आने- जाने में काफी सहूलियत हो जायेगी. बेऊर मोड़ से हसनपुरा, जयप्रकाश नगर होते हुए पुनपुन बांध तक 14 किमी लंबी यह सड़क दो फेज में तैयार होगी. पहले फेज का काम शुरू हो चुका है.
इसे तैयार करने के लिए 22 कलवर्ट बनाये जायेंगे. यह काम बेऊर मोड़ से हसनपुरा तक शुरू हो गया है. इसके निर्माण पर लगभग 32 करोड़ खर्च होंगे. इसका काम अमहारा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कर रही है. कंपनी को समय सीमा के अंदर काम पूरा करने को कहा गया है. इस सड़क की देखभाल की जिम्मेदारी भी निर्माण कंपनी को ही सौंपी गयी है.
पहले फेज में बेऊर से जयप्रकाश नगर तक लगभग चार किमी सड़क निर्माण का काम शुरू है, जबकि जयप्रकाश नगर से पुनपुन बांध के बीच लगभग 10 किमी सड़क का निर्माण बरसात के बाद शुरू होगा. पूरेस्ट्रेच में सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर होगी, जबकि बेऊर मोड़ से जेल तक लगभग 600 मीटर की सड़क फोरलेन होगी.
इस सड़क के बनने से महावीर कॉलाेनी, बेऊर, गंगा विहार कॉलोनी, हसनपुर गांव, जयप्रकाश नगर, ब्रह्मपुर, कुरकुरी, चिलबिली, पुनपुन तक के लाखों लोगों को काफी सहूलियत होगी. इन इलाकों में अभी आवाजाही में काफी परेशानी होती है. लोगों की वर्षों से मांग रही है कि बांध पर सड़क का निर्माण करा दिया जाये.
नूतन राजधानी पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता शशिभूषण सहाय ने बताया कि बेऊर मोड़ से पुनपुन बांध के बीच दो फेज में सड़क बननी है. इसके लिए पहले कलवर्ट तैयार किया जायेगा. साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए मिट्टी का काम हो रहा है. बरसात के बाद इसमें तेजी आयेगी. अगले साल मई तक सड़क कंप्लीट होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




