बिहार: जहानाबाद में बेकाबू ट्रक पलटा, दबकर दो मजदूरों की गयी जान, आधा दर्जन से अधिक जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2023 11:45 AM

विज्ञापन

जहानाबाद में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. एक सरिया लदा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें दो मजदूरों की मौत दबकर हो गयी.

विज्ञापन

जहानाबाद में एक भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गयी. सरिया लदा हुआ एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए. दो मजदूर ट्रक के नीचे दबकर मर गए. वहीं आधा दर्जन से अधिक मजदूर जख्मी हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना एनएच 83 पर घटी है. मई हॉल्ट के करीब ये हादसा हुआ है.

लोगों ने बताया कि अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. आनन-फानन में लोग रेस्क्यू के लिए भागे और मजदूरों को बाहर निकालने में जुटे. लोगों का कहना है कि चालक तेज रफ्तार में ट्रक चला रहा था और अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया.

(खबर अपडेट की जा रही है..)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन