ePaper

RLSP JDU Merger: सीएम नीतीश की मौजूदगी में उपेंद्र कुशवाहा JDU में शामिल, बने संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Updated at : 14 Mar 2021 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
RLSP JDU Merger: सीएम नीतीश की मौजूदगी में उपेंद्र कुशवाहा JDU में शामिल, बने संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष

RLSP JDU Merger: उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की मौजूदगी में रविवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली है. इससे पहले कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रालोसपा (RLSP) का जदयू में विलय का ऐलान किया वहीं जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जदयू में रालोसपा के विलय की घोषणा की.

विज्ञापन

RLSP JDU Merger: उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की मौजूदगी में रविवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली है. इससे पहले कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रालोसपा (RLSP) का जदयू में विलय का ऐलान किया वहीं जदयू कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जदयू में रालोसपा के विलय की घोषणा की.

जदयू प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में रविवार को आयोजित मिलन समारोह के दौरान जदयू में रालोसपा का विलय हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे उपेंद्र कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से जदयू संसदीय बोर्ड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की घोषणा की.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले भी एक थे और अब फिर से एक हैं. उपेंद्र कुशवाहा का अपना मान-सम्मान और हैसियत है. वह पार्टी में वरिष्ठ नेता के तौर पर काम करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने सात निश्चय के तहत होने वाले कामों सहित शराबबंदी के महत्व पर भी चर्चा की. गांधी के सात सामाजिक पापों का जिक्र कर उनसे बचने की सलाह दी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद की तरफ निशाना करते हुए कहा कि कुछ लोग कह रहे थे कि उपेंद्र कुशवाहा केवल अकेले रह जायेंगे, लेकिन ऐसा नहीं दिख रहा. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद रालोसपा का जदयू में विलय को लेकर कई बार चर्चा और बातचीत होती रही. जदयू के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह से भी उपेंद्र कुशवाहा की बात हो रही थी.

सभी लोगों को प्रसन्नता हो रही थी कि रालोसपा का विलय होने के बाद मिलकर काम करेंगे. सबसे पहले अपने साथियों से जरूर बात कर लीजिए. सब लोगों की सहमति बनेगी तो बहुत अच्छा होगा. इन लोगों ने बैठक की और इसमें निर्णय के आधार पर रालोसपा का विलय जदयू में हो गया. पहले भी हमलोग एक थे और अब फिर से एक हैं. हमलोग मिलकर काम करेंगे. हालांकि, अब जो कुछ भी दृश्य उपस्थित हुआ, उससे बहुत खुशी हो रही है.

Also Read: Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP का JDU में विलय, गठबंधन क्यों नहीं? जानिए इस सवाल का आसान सा जवाब
एक टेबुल पर बैठे नीतीश और उपेंद्र

जदयू प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह के बाद अल्पाहार के दौरान एक ही टेबुल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा बैठे. उनके साथ लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के पूर्व अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह और मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहे. अल्पाहार के दौरान उनके बीच बातचीत होती रही.

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन