देश के एक लाख गधों में 11 हजार बिहार में, सबसे ज्यादा गाय-बकरियां दूसरे नंबर पर, जानिए अन्य जानवरों की स्थिति

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Mar 2023 4:04 AM

विज्ञापन

देश में 14.89 करोड़ बकरियां हैं. इनमें बिहार में एक करोड़ 28 लाख है. बकरियों की संख्या के हिसाब से देश में बिहार का स्थान चौथा है. देश के कुल 91 लाख में से 3 लाख 43 हजार सूअर बिहार में हैं. सूअरों की संख्या के हिसाब से बिहार देश में आठवें पायदान पर है.

विज्ञापन

पटना. देश में कुल एक लाख दो हजार गदहे हैं. इनमें 11 हजार 26 हजार बिहार में हैं. गदहों की संख्या के हिसाब से बिहार देशभर में पांचवें स्थान पर है. बिहार में सबसे अधिक गाय हैं. देशभर में गाय की कुल संख्या 19.25 करोड़ है. इनमें एक करोड़ 54 लाख गाय बिहार में हैं. गाय की संख्या के हिसाब से देश में बिहार का स्थान चौथे नंबर पर है.

ऊंट की संख्या सबसे कम

वहीं, बिहार में सबसे कम संख्या ऊंट की है. बिहार में 88 ऊंट ही हैं. देश के कुल 53 करोड़ 59 लाख पशुओं में 3 करोड़ 64 लाख पशु बिहार में हैं. वहीं, देश के 85.18 करोड़ में 1.65 करोड़ कुक्कुट बिहार में हैं. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से 20वीं पशुधन गणना की रिपोर्ट में ये तथ्य सामने आये हैं.

सवा करोड़ बकरी, तो तीन लाख से अधिक सूअर

देश में 14.89 करोड़ बकरियां हैं. इनमें बिहार में एक करोड़ 28 लाख है. बकरियों की संख्या के हिसाब से देश में बिहार का स्थान चौथा है. देश के कुल 91 लाख में से 3 लाख 43 हजार सूअर बिहार में हैं. सूअरों की संख्या के हिसाब से बिहार देश में आठवें पायदान पर है. देश के कुल 3 लाख 4 हजार घोड़े में से बिहार में 32 हजार 17 सौ घोड़े हैं. घोड़ों की संख्या के लिहाज से देश में बिहार का स्थान चौथा है.

88 ऊंट बिहार में

देश के कुल दो लाख पांच हजार ऊंटों में से मात्र 88 ऊंट बिहार में हैं. ऊंटों की संख्या के हिसाब से बिहार का देश में 12वां स्थान है. देश के कुल 84 हजार खच्चर में एक हजार 49 खच्चर बिहार में हैं. इस श्रेणी में बिहार का स्थान आठवां है. वहीं, देश के 7 करोड़ 43 लाख भेड़ में दो लाख 13 हजार बिहार में हैं. इस श्रेणी में बिहार देश में 18वें नंबर पर है.

Also Read: रामनवमी पर पटना में दिखेगी सिखों की युद्ध कला गतका, महावीर मंदिर में महिला व पुरुष के लिए होगी अलग लाइन

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन