बिहार में प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1580 पदों के लिए कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला

Updated at : 28 Jun 2022 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट जारी, 1580 पदों के लिए कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला

प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2014 का रिजल्ट रविवार की देर रात बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने जारी कर दिया, जिसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है. इसमें 11,329 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, जिनमें दो का चयन औपबंधिक है.

विज्ञापन

पटना. बेरोजगारों की भीड़ में बिहार राज्य कर्मचारी आयोग को 1580 पदों के लिए कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला. बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2014 का रिजल्ट रविवार की देर रात जारी कर दिया, जिसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है. इसमें 11,329 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, जिनमें दो का चयन औपबंधिक है.

1048 अभ्यर्थी काउंसेलिंग में अनुपस्थित रहे

कुल 13086 रिक्तियों के लिए यह परीक्षा ली गयी थी, जिसमें काउंसेलिंग के लिए 14,410 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था. इनमें 1048 अभ्यर्थी काउंसेलिंग में अनुपस्थित रहे, जबकि 222 अभ्यर्थी कोटि परिवर्तन के कारण प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य श्रेणी के कट ऑफ से कम अंक प्राप्त करने के कारण चयन प्रकिया से बाहर कर दिये गये.

चार अभ्यर्थी काउंसेलिंग में मूल प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं

चार अभ्यर्थी काउंसेलिंग में मूल प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराने के कारण या निर्धारित तिथि के बाद शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के कारण बाहर किये गये, जबकि 28 अभ्यर्थियों को इंटर या समकक्ष की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त नहीं होने के कारण चयन प्रकिया से बाहर किया गया.

1580 पदों के लिए कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला

1580 पदों के लिए कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला काउंसेलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों में योग्य पाये गये अभ्यर्थियों में से मेधा क्रमांक व पद प्राथमिकता विकल्प के आधार पर चयनित होने में असफल अभ्यर्थियों की संख्या 1778 रही.

उपलब्ध पदों की संख्या 177 रह गयी

कुल 1757 रिक्तियां शेष रह गयीं, जिनमें 1580 पदों के लिए कोई योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला. साथ ही इस रिजल्ट के प्रकाशन के बाद भविष्य में आयोजित होने वाली काउंसेलिंग के लिए उपलब्ध पदों की संख्या 177 रह गयी है. बताया जा रहा है कि अब बची हुई रिक्तियों के लिए आयोग फिर से परीक्षा का आयोजन करेगा. जिसके संबंध में अधिसूचना जल्द ही निर्गत होगी.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन