बिहार में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं देने पर निजी अस्पतालों की मान्यता होगी रद्द

विधान परिषद में एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत मरीजों को अनुबंधित लाभ नहीं देने वाले प्राइवेट अस्पतालों की मान्यता रद्द होगी.
पटना . विधान परिषद में एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत मरीजों को अनुबंधित लाभ नहीं देने वाले प्राइवेट अस्पतालों की मान्यता रद्द होगी.
उन्होंने कहा कि राज्य में आठ लाख 93 हजार नये कार्ड नि:शुल्क जारी हो चुके हैं. आयुष्मान भारत काउंसलिंग डेस्क की स्थापना प्रत्येक चिकित्सा महाविद्यालय में की गयी है.
करीब नौ हजार निकटतम वसुधा केंद्र अथवा 838 सूचीबद्ध अस्पताल में कभी भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है. एक मार्च 2021 से यह नि:शुल्क कर दिया गया है.
विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2020 के जुलाई से सितंबर तक कुल 929 विशेषज्ञ चिकित्सक 3186 सामान्य चिकित्सक कि नियुक्ति की गयी है.
वर्तमान में 3706 चिकित्सा पदाधिकारी और 2632 सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पद रिक्त हैं. वहीं वर्ष 2021-22 में स्टेट प्रोग्राम इंप्लिमिटेशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दरभंगा में छह मोबाइल मेडिकल यूनिट के परिचालन की राशि उपलब्ध करा दी गयी है.
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पीएमसीएच के पुनर्निर्माण की योजना को स्वीकृति दी गयी है. 5462 बेड(939 आसीयू बेड सहित) तथा 60 ऑपरेशन थिएटर बनाये जायेंगे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




