ePaper

Ration Card News : अंगूठे का मिलान नहीं होने पर भी मिलेगा फ्री राशन, प्रशासन ने की ये व्यवस्था

Updated at : 28 Dec 2020 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Ration Card News : अंगूठे का मिलान नहीं होने पर भी मिलेगा फ्री राशन, प्रशासन ने की ये व्यवस्था

Ration Card Bihar, thumb online : अगर आपके अंगूठे का मिलान नहीं हो रहा है तो भी सरकार द्वारा दिए जा रहे राशन से आप वंचित नहीं होंगे. लक्षित जन वितरण के तहत अंगूठा मिलान नहीं होने पर उपभोक्ता को खाद्यान्न नहीं मिलने की समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है. सरकार के निर्देशों के आलोक में इसे लेकर सम्बन्धित डीलर और आंगनबाड़ी सेविका को अधिकृत किया गया है.

विज्ञापन

Ration Card News : अगर आपके अंगूठे का मिलान नहीं हो रहा है तो भी सरकार द्वारा दिए जा रहे राशन से आप वंचित नहीं होंगे. लक्षित जन वितरण के तहत अंगूठा मिलान नहीं होने पर उपभोक्ता को खाद्यान्न नहीं मिलने की समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है. सरकार के निर्देशों के आलोक में इसे लेकर सम्बन्धित डीलर और आंगनबाड़ी सेविका को अधिकृत किया गया है.

ये प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लोग इन से खाद्यान्न उपभोक्ता को प्राप्त करा सकेंगे. किसी न किसी कारण से अंगूठे का निशान डीलर के पोस मशीन पर नहीं लग रहा था. बड़ी संख्या में प्राप्त शिकायतों के बाद सरकार ने इसके लाभ के लिये डीलर के साथ एक सरकारी या अर्द्धसरकारी कर्मी को सम्बद्ध किया गया है. जिले में 31 डीलर से सम्बद्ध उपभोक्ता से मिली शिकायत पर यह व्यवस्था की गयी है.

इसे लेकर सदर प्रखंड शेखपुरा के हथियावां में डीलर सुधीर कुमार के साथ आंगनबाड़ी सेविका रीना कुमारी, मेहुश के डीलर जानकी देवी का सेविका आशा कुमारी और करिहो के डीलर अमित कुमार पासवान को सेविका अंजलि कुमारी, मनियाड़ा के डीलर कमरुज्मा को सेविका ललिता कुमारी के साथ जोड़ दिया गया है.

इसी प्रकार अरियरी जोधन बिगहा को सेविका सुनीता कुमारी के साथ सम्बद्ध किया गया है. बरबीघा के नसिबचक के डीलर को सेविका मनोरमा कुमारी, बुल्लाचक के प्रमिला देवी को सेविका पिंकी देवी, मालदह के वीरेंद्र कुमार के मंजू कुमारी, कजिफत्तुचक के अजय कुमार को सेविका आशा देवी, धरसेनी के श्रीकांत सिंह को सेविका रीता देवी के साथ सम्बद्ध किया गया है. चेवाड़ा प्रखंड के बेलछी के डीलर पुष्पा कुमारी का सेविका सिन्धु कुमारी, कपासी के दिनेश सिंह का सेविका शिरोमणि कुमारी, तियाय के जयनंदन शर्मा का वीणा कुमारी, बेन्गुचा में सिकंदर पासवान का डॉली कुमारी, सियानी में सकलदेव यादव का संगीता कुमारी, कुरमुरी में सुरेन्द्र यादव का पुष्पा कुमारी को नामित किया गया है.

Also Read: Bihar Cabinet Reshuffle : बिहार में कब होगा नीतीश कैबिनेट का विस्तार? JDU के वरिष्ठ नेता ने बताया…

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन