हथियार लहराने का फोटो वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार

बनमनखी
प्रतिनिधि बनमनखी. सोशल मीडिया पर हथियार लहराते एक युवक का फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक मो मासुम साकिन विशनपुर वार्ड 15, बनमनखी, पूर्णिया निवासी बताया गया. इस संबंध में एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान पुलिस गाड़ी देखते ही मो. मासूम भागने लगा जिसे पुलिस बल ने खदेड़ कर पकड़ा. युवक की तलाशी लेने पर दो मोबाइल फोन बरामद हुआ. बरामद दोनों मोबाइल फोन की गैलरी सर्च की तो गैलरी के कई पोज में देसी पिस्टल के साथ फोटो पाया गया. आरोपी ने बताया कि समाज में धौंस जमाने एवं भय फैलाने के उद्देश्य से देसी पिस्टल के साथ फोटो खिचवाया. उक्त देसी पिस्टल मेरे दोस्त मो. इस्तेयाक साकिन बिहारीगंज, मधेपुरा ने दी थी. फोटो. 12 पूर्णिया 18 परिचय:-गिरफ्तार युवक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










