ट्रैक्टर से टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत, तीन रेफर

Published at :22 Jun 2024 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर से टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत, तीन रेफर

अररिया निवासी मृतक व घायल सभी एक ही परिवार के थे

विज्ञापन

– अररिया निवासी मृतक व घायल सभी एक ही परिवार के थे प्रतिनिधि, बनमनखी. बीती देर रात 12.30 बजे के आसपास एनएच 107 खुटहरी पेट्रोल पंप के समीप रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराने से टेंपो पलट गया. इस हादसे में टेम्पो सवार महिला की घटनास्थल पर मौत हो गयी. तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी एक ही परिवार के थे. डायल 112 पर सूचना मिलने परथाना से एसआई राहुल कुमार, एसआई देव प्रकाश दुबे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया. जहां मौजूद डॉक्टरों ने तारा देवी (50) पति जय कुमार साह साकिन छर्रापट्टी वीर नगर थाना भरगामा जिला अररिया निवासी को मृत घोषित किया. गंभीर रूप से घायल जय कुमार साह 62 वर्ष, पिता स्व लक्ष्मी साह, डोली देवी 28 पति विनोद साह, डंपी कुमारी उम्र 19 वर्ष पिता जय कुमार साह शामिल थे. डॉक्टर ने गंभीरता को देखते हुए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया. वहीं मृतक तारा देवी के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया. मामले में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि टेंपू चालक मौके से फरार हो गया है.आगे की कारवाई की जा रही है. बताया गया कि जय कुमार साह पूरे परिवार के साथ बेटी के लिए लड़का देखने गये थे. शुक्रवार रात कोशी ट्रेन से लगभग रात के 11.45 बजे बनमंखी स्टेशन उतरे. वहां से छर्रापट्टी विरनगर थाना भरगामा जिला अररिया के लिए टेंपू भाड़ा कर घर के लिए प्रस्थान किया था. एनएच 107 खुटहरी पेट्रोल पंप समीप हादसे का शिकार हो गये. फोटो परिचय:- 22 पूर्णिया 5,6- गंभीर रूप से घायल 7-. थाने में खड़ी टेंपू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन