ePaper

बदल रहा है मौसम का मिजाज, नये साल में बढ़ेगा सर्दी का सितम

Updated at : 28 Dec 2024 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

नये साल में बढ़ेगा सर्दी का सितम

विज्ञापन

पूर्णिया. मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग के इंडेक्स की मानें तो अगले दो दिनों के लिए ठंड कमजोर पड़ सकती है जबकि नये साल का सबेरा सर्दी के साथ शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के इंडेक्स के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान में बढ़त होगी जबकि अधिकतम तापमान एक डिग्री तक नीचे आ सकता है. शनिवार को पूर्णिया में अधिकतम तापमान 27.0 एवं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इंडेक्स के मुताबिक रविवार को कोहरा का असल रह सकता है. शनिवार कोजारी मौसम इंडेक्स के अनुसार आगामी 31 दिसम्बर तक न्यूनतम 10 से 11 एवं अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच रहेगा जबकि तीन जनवरी तक न्यूनतम तापमान 9 से 10 के बीच आ जाएगा. शनिवार 28 दिसम्बर की दोपहर लोगों ने मौसम में हल्की गर्माहट का अहसास किया. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो नये साल के पहले हफ्ते ठंड बढ़ने की संभावना है. इसका असर शुरुआत से ही दिखेगा. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान गिरने वाला है जिससे ठंड बढ़ेगी जबकि रात में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन