ePaper

लिबरी नदी में जलकुंभी से निचले इलाकों में फैला पानी, त्राहिमाम के बाद हरकत में आया प्रशासन

Updated at : 05 Oct 2024 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
लिबरी नदी में जलकुंभी से निचले इलाकों में फैला पानी, त्राहिमाम के बाद हरकत में आया प्रशासन

त्राहिमाम के बाद हरकत में आया प्रशासन

विज्ञापन

– एसडीओ की मौजूदगी में जेसीबी और मजदूरों को लगाकर नदी से निकाली गयी जलकुंभी धमदाहा. पूर्णिया-धमदाहा-रूपौली स्टेट हाइवे पर स्थित लिबरी कोसी नदी में जलकुंभी के कारण कुछ दिनों से जलनिकासी बाधित हो रही थी. इसी बीच नेपाल में भारी डिस्चार्ज के बाद लिबरी नदी का जलस्तर बढ़ने और जलकुंभी से निकासी बाधित रहने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया. इसके कारण खेदलीचक, बरहकोना, चिकनी, दमैली, चम्पावती में हाहाकार मच गया. त्राहिमाम के बाद जब जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया तब जाकर प्रशासन हरकत में आया. धमदाहा एसडीएम राजीव कुमार को सूचना मिलने पर लिबरी कोसी नदी में दर्जनों मजदूर एवं जेसीबी लगाकर जलकुंभी को काटकर हटाने का काम शुरू किया गया. इसके बाद जलस्तर धीरे-धीरे अपनी दिशा में बहने शुरू हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि अगले 24 घंटे में बाढ़ की स्थिति सामान्य हो जाएगी क्योंकि जलकुंभी के कट जाने से जलस्तर अपनी दिशा में बहेगा . इस मौके पर धमदाहा एसडीएम राजीव कुमार, अंचलाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर, मीरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष के प्रतिनिधि पूनम मुखिया, उपमुख्य पार्षद जय प्रकाश पासवान, जिला पार्षद पुष्कर मिश्रा, पूर्व जिला पार्षद राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव, वार्ड पार्षद अनिल चौधरी सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे. फोटो. 5 पूर्णिया 11- नदी से जलकुंभी को हटाते मजदूर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन