डबल इंजन सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व इजाफा : संतोष कुशवाहा

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 15 May 2025 6:47 PM

विज्ञापन

संतोष कुशवाहा बोले

विज्ञापन

पूर्णिया.पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा है कि देश मे नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के कार्यकाल में हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है. बिहार में तो डबल इंजन सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इस कड़ी में गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय द्वारा केवल पूर्णिया जिला में 15 करोड़ 52 लाख रु की परियोजना का उद्घाटन और 22 करोड़ 77 लाख रु की परियोजना का शिलान्यास किया गया. पूर्व सांसद श्री कुशवाहा ने इसके लिए मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया है. यहां जारीअपने बयान में पूर्व सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए बीते 10 वर्षों मे जो प्रयास किया उसका नतीजा सामने आ रहा है.आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है, वह पाइप लाइन में था और जिले के विधायकों के साथ किया गया सामूहिक प्रयास था. जलालगढ़ में 5.75करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 2.45 करोड़ से जिला औषधि भंडार, बीकोठी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसबा और रुपौली में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,2.57 करोड़ से 06 प्रीफेब हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर आदि जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा.श्री कुशवाहा ने कहा कि हम क्रेडिट लूटने में नही बल्कि प्रयासों को मूर्त रूप दिलाने में यकीन करते हैं और आगे भी विकास का यह सिलसिला जारी रहेगा. जेडीयू जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष अविनाश सिंह, युवा जेडीयू जिलाध्यक्ष राजू मण्डल आदि ने भी मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन