ePaper

वाहन से टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

Updated at : 31 Aug 2024 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन से टक्कर में बाइक सवार दो युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

एक की हालत गंभीर

विज्ञापन

केनगर. कृत्यानंदनगर थानाक्षेत्र के गणेशपुर पंचायत वार्ड संख्या चार अंतर्गत इथेनॉल फैक्ट्री के समीप पूर्णिया – धमदाहा स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों में दो की मौत हो गयी तथा एक अन्य सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बीते शुक्रवार रात्रि करीब 8: 30 बजे की बतायी गयी. मृतक युवकों में आलोक कुमार झा (30) पिता विश्वेष कुमार झा निवासी बाघमारा वार्ड संख्या 12 थाना मनिहारी जिला कटिहार एवं कुमार हर्षराज सिंह (29) पिता संजय चौहान निवासी बक्सा घाट रोड सिपाही टोला वार्ड संख्या चार थाना केहाट जिला पूर्णिया शामिल है. घायल युवक जीवन झा केनगर प्रखंड के सहरा पंचायत वार्ड सख्या एक बड़ी बैगना गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि मृतक आलोक कुमार झा पूर्णिया स्थित बंधन बैंक में कार्यरत था. जानकारी के अनुसार तीनों युवक बैगना गांव से बीआर 39 एफ 0512 बाइक पर सवार होकर पूर्णिया की ओर जा रहे थे. इथेनॉल फैक्ट्री के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना पर घटनास्थल पहुंची केनगर थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. बताया गया कि इलाज के दौरान बंधन बैंक कर्मी युवक आलोक एवं कुमार हर्षराज की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अंत्यपरीक्षण के बाद मृतक युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि घायल युवक जीवन झा इलाजरत है. थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रत बाइक को जब्त कर लिया गया है. इधर घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा है और परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है. फोटो-31 पूर्णिया 3- क्षतिग्रस्त बाइक 4- मौत से पूर्व घटनास्थल पर घायल पड़े दोनों युवक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन