3.31 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Oct 2024 5:29 PM
जानकीनगर थाना
प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर थाना पुलिस ने 03.31 स्मैक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया.जानकीनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि गंगापुर पंचायत के मिरचाईबाडी उत्तर टोला कब्रिस्तान के सामने स्मैक की खरीद-बिक्री सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित किया. दंडाधिकारी के साथ मिरचाईबाडी उत्तर टोला कब्रिस्तान पहुंचे और दो बाइक पर सवार दो युवक को दबोच लिया. गिरफ्तार प्रिंस कुमार ग्राम मिरचाईबाडी उत्तर टोला वार्ड नंबर 03, जानकीनगर एवं अंशु कुमार ग्राम मिरचाईबाडी उत्तर टोला वार्ड नंबर 02 जानकीनगर के पास से 03.31 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. दोनों के विरुद्ध जानकीनगर थाना कांड संख्या 368/24 धारा 8सी 21बी एनडीपीएस एक्ट तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, जानकीनगर के कुछ फरार स्मैक कारोबारी मुरलीगंज और कुमारखंड में छिपे हैं जिन्हें पकड़ने के लिए विशेष छापेमारी की जा रही है. इस बाबत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने बताया कि छोटे स्मैक कारोबारियों के सहारे पूर्णिया पुलिस बड़े कारोबारियों तक पहुंचने में जुटी है. पूर्णिया पुलिस मधेपुरा पुलिस से मदद लेगी. फोटो. 15 पूर्णिया 4- गिरफ्तार स्मैक कारोबारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










