टोटो-बाइक टक्कर में दो की हालत गंभीर, रेफर

Updated at : 11 Jun 2024 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
टोटो-बाइक टक्कर में दो की हालत गंभीर, रेफर

धमदाहा-रुपौली स्टेट हाइवे विशनपुर तुलसी कुरिया चौक के समीप हादसा

विज्ञापन

धमदाहा. धमदाहा-रुपौली स्टेट हाइवे विशनपुर तुलसी कुरिया चौक के समीप मंगलवार को टोटो और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार और टोटो पर सवार मुसाफिर घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बाइक सवार अरविंद हेम्ब्रम और सन्नी किस्कु भवानीपुर थानाक्षेत्र के केमई गांव के रहनेवाले हैं. वे भवानीपुर से धमदाहा की ओर आ रहे थे. धमदाहा की ओर से टोटो विशनपुर के तरफ जा रहा था. इसी बीच तुलसी कुरिया चौक के समीप आमने सामने भिड़ंत में बाइक सवार अरविंद हेम्ब्रम व सन्नी किस्कु बुरी तरह घायल हो गये. धमदाहा थानाध्यक्ष कुमार अभिनव को सूचना मिलने पर दोनों घायल को धमदाहा अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया भेज दिया गया. फोटो. 11 पूर्णिया 12-दुर्घटना में घायल को अस्पताल ले जाते लोग.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन