नया टोला हरदा में गैस रिसाव से लगी आग में दो घर जले

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 12 Sep 2025 5:06 PM

विज्ञापन

हरदा

विज्ञापन

हरदा. मरंगा थानाक्षेत्र अंतर्गत हरदा पंचायत के नया टोला ठाढ़ा में बीती संध्या सात बजे घर में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण अचानक आग लग गई.इससे एक परिवार के दो घर जलकर राख हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, नया टोला ठाढ़ा निवासी जितेन्द्र कुमार सिंह पिता रामवृक्ष सिंह के घर में यह घटना हुई. शाम तकरीबन सात बजे अचानक आग लग गई . देखते ही देखते आग की लपटें पूरे घर में फैल गई जिससे घर धू धूकर जलकर राख हो गया. घर में रखे अनाज,वस्त्र,बर्तन,नगद राशि और जरूरी कागजात राख हो गये. इसमें लाखों रुपए की क्षति का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन